Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:कौन हैं देश के सबसे ग़रीब सांसद...जो आज भी घास फूस की झोपड़ी में रहकर साइकिल से चलते हैं!

राजनीति:कौन हैं देश के सबसे ग़रीब सांसद...जो आज भी घास फूस की झोपड़ी में रहकर साइकिल से चलते हैं!
फोटो साभार गूगल

उड़ीसा राज्य की बालाशोर लोकसभा सीट से इस बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे बीजेपी के प्रताप चंद्र सारंगी बेहद ही साधारण जीवन जीते हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में 'सारंगी' के बारे में..

युगान्तर प्रवाह डेस्क: राजनीति करने के लिए जहां अब पैसा एक जरूरी चीज बन गया है वहीं दूसरी ओर इस बार के लोकसभा चुनाव में एक ऐसे सांसद भी निर्वाचित होकर सदन में पहुंचे है।जो बेहद ही साधारण जीवन जीते है।उनके पास न तो आलीशान घर है और न ही कोई चार पहिया वाहन यहाँ तक कि वह अपने क्षेत्र में साइकिल से घूमते है।और एक घास फूस की बनी झोपडी में रहते है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-जीत के बाद बोली साध्वी-'फतेहपुर की जनता ने मोदी के विश्वास को बनाए रखा'.!

हम बात कर रहे है उड़ीसा की बालाशोर सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे बीजेपी के प्रताप चन्द्र सारंगी की।जिन्हें लोग 'उड़ीसा के मोदी' के नाम से भी पुकारते है।

प्रताप चंद्र सारंगी का जन्म बालासोर के गोपीनाथपुर में एक गरीब परिवार में हुआ। उन्होंने उत्कल यूनिवर्सिटी के फकीर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया, कहा जाता है कि प्रताप सारंगी बचपन से ही बेहद आध्यात्मिक थे। वो रामकृष्ण मठ में साधु बनना चाहते थे। इसके लिए वो कई बार मठ भी गए थे। लेकिन जब मठ वालों को पता लगा कि उनके पिता नहीं है और उनकी मां अकेली हैं, तो मठ वालों ने उन्हें मां की सेवा करने को कहा।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

यह भी पढ़े:देश की सबसे खूबसूरत सांसद जिसे कहा जा रहा है..आख़िर कौन है वह.?

उन्होंने शादी नहीं की है। उन्होंने बालासोर और मयूरभंज जिले के आदिवासी इलाकों में कई स्कूल बनवाएं है,  वो आज भी साइकिल से चलते हैं। कहा जा जाता है कि वो नरेंद्र मोदी के करीबी हैं और जब भी प्रधानमंत्री ओडिशा जाते हैं तो उनसे मुलाकात भी करते हैं।

लोकसभा चुनाव में ओडिशा की बालाशोर सीट से इस बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते  प्रताप चन्द्र सारंगी ने बीजेडी के रबिन्द्र कुमार जेना को 12,956 वोटों से हराया है।साल 2014 सारंगी चुनाव हार गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने आखिरकार जीत दर्ज ही कर ली।सारंगी कई सालों से समाजसेवा में लगे हैं। इसके अलावा उन्होंने शादी भी नहीं की है। सारंगी कुटिया मे रहते है और उनकी आर्थिक हालत बेहद कमजोर है, लेकिन इलाके की जनता पर उनकी गहरी पकड़ है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us