Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mainpuri News Reborn : अजब- गजब ! जब 8 साल के बच्चे की नानी बनीं पत्नी और मां बनीं बेटी,जानकर हो जाएंगे हैरान

Mainpuri News Reborn : अजब- गजब ! जब 8 साल के बच्चे की नानी बनीं पत्नी और मां बनीं बेटी,जानकर हो जाएंगे हैरान
मैनपुरी में 8 वर्षीय आर्यन ने बताई पुर्नजन्म की कहानी

यूं तो सुनने में अजीब लगता है जब लोग पुनर्जन्म की बात करते हैं.लेकिन विश्वास क्यों न हो जब कुछ अंतराल के बाद किसी न किसी कोने से इस तरह से पुनर्जन्म की अजीबोगरीब मामले प्रकाश में आते हैं.कभी बेटी पत्नी बन जाती है तो नानी पत्नी ,कुछ ऐसा ही मामला मैनपुरी जिले से प्रकाश में आया है जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है.


हाईलाइट्स

  • मैनपुरी के मंगलपुर गांव में अजीबोगरीब मामला,8 वर्ष का आर्यन नानी को बताने लगा पत्नी
  • पुर्नजन्म की बातें बताकर परिजन हैरान, नाना की तेरहवीं के दिन हुआ था आर्यन का जन्म
  • सांप के काटने से हुई थी नाना मनोज की मृत्यु, आर्यन बना चर्चा का विषय

8 year old Aryan started telling about rebirth : मैनपुरी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आने के बाद लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे हैं दरअसल बात ही कुछ ऐसी है जिसे यकीन कर पाना हर इंसान के बस की बात नहीं है.8 वर्ष का एक बच्चा पुर्नजन्म की बातें याद रखकर माँ को बेटी कहता है और नानी बन जाती है पत्नी फिलहाल जिसने भी इस मामले को सुना वह अवाक रह गया.

नानी के घर पहुंचते ही करने लगा अजीबोगरीब हरकत

ये हैरान कर देने वाला मामला मैनपुरी जिले के मंगलपुर गांव से आया है. यहां 8 वर्ष का आर्यन अपनी माँ के साथ नानी के घर गर्मी की छुट्टी पर पहुंचा था, जब वो घर के अंदर गया तो बड़े लोगों की तरह बर्ताव करने लगा.पहले तो सभी ने सोचा कि ऐसे ही खेल-खेल में आर्यन कर रहा है, जब माँ ने आर्यन से नानी के पैर छूने के लिए कहा तो उसने जो कहा उसे सुन सभी दंग रह गए. आर्यन ने कहा अरे मैं इनके पैर क्यों छू बेटी यह हमारी पत्नी हैं और तुम मेरी बेटी हो, इतना कहते ही सब लोगो की बोलती बंद हो गयी थोड़ी देर सब सोचने लगे कि आर्यन को क्या हुआ अचानक से..

पुर्नजन्म की बात बताई आर्यन ने

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आर्यन ने अपने मामा को भी बेटा कह दिया और पुरानी बातों को बताने लगा यह सुन सब हैरान हो गए. आर्यन अपने आप को मनोज मिश्र बताने लगा. मनोज मिश्र आर्यन के रिश्ते में नाना थे. बाद में पता चला कि आर्यन का जन्म उसके नाना की तेरहवीं के दिन हुआ था.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

सांप के काटने से हुई थी नाना की मौत

Read More: Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

आर्यन ने इतना ही नहीं पुर्नजन्म की बात भी बताई की 8 वर्ष पहले कैसे उसे सांप ने काटा और उसकी मौत हो गयी ,मनोज मिश्रा की मौत भी सांप काटने की वजह से हुई थी.मनोज अपने पीछे पत्नी व दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए थे.जब मनोज की मौत हुई थी तब बेटी रंजना गर्भवती थी और मनोज की तेरहवीं के दिन ही आर्यन जन्मा था.

कुछ ऐसी बताई बातें जो परिजन ही जानते थे

आर्यन ने परिवार को इतना कुछ पुर्नजन्म का बताया कि सभी घर के लोग हतप्रभ थे. कुछ ऐसी बातें जो केवल घर के ही लोग जानते थे, हालांकि 4 वर्ष के दौरान भी आर्यन ने ऐसी कुछ अजीबोगरीब बर्ताव किया जिसे घरवालों ने सीरियस नहीं लिया था. आज 8 वर्ष का आर्यन मैनपुरी में चर्चा का विषय बना हुआ है.

उसके लिए मामा बन जाते हैं बेटे,माँ बन जाती है बेटी और नानी बन जाती हैं पत्नी फिलहाल पुर्नजन्म की इन बातों को समझ पाना हर इंसान के बस से बाहर है. लेकिन कई बार ऐसा सुनने में आता है कि कुछ लोगों को पुनर्जन्म की काफी बातें याद आती रहती है जब वह अपने करीबियों तक पहुँचता है तब ये यादें और तेज हो जाती हैं.फिलहाल इस पुनर्जन्म के बारे में कितनी सच्चाई है यह केवल भगवान ही जान सकते हैं.

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us