Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हमीरपुर:भारी संख्या में मजदूर ज़िले की सीमा में फंसे..काटा हंगामा..हाइवे हुआ जाम..!

हमीरपुर:भारी संख्या में मजदूर ज़िले की सीमा में फंसे..काटा हंगामा..हाइवे हुआ जाम..!
हमीरपुर:भारी संख्या में फंसे मजदूर।

बीते रात से हमीरपुर जालौन की सीमा में हज़ारों प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

हमीरपुर:प्रवासी मजदूरों के पलायन को लेकर राज्य सरकार की तरफ़ से हर रोज बदल रहे नियमों ने प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है।सीएम योगी के निर्देश को पालन कराने में ज़िले के प्रसासनिक अमले के पसीने छूट रहे हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पत्रकारों ने क्यों कहा इस साल 30 मई 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' को 'काला दिवस' के रूप में मनाएंगे..!

मजदूरों के एक राज्य से दूसरे राज्य व एक शहर से दूसरे शहर जाने का सिलसिला लगातार जारी है।सरकार द्वारा किए जा रहे इतंजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।बीती रात से हजारों मजदूर हमीरपुर जालौन बॉर्डर पर फंसे हुए हैं।रविवार सुबह मजदूरों ने हंगामा भी काटा,जिससे स्टेट हाइवे जाम हो गया। 

जानकारी के अनुसार कुरारा विकासखण्ड के सरसई गांव में पड़ने वाले इस बार्डर में गुजरी रात से यहां से निकलने वाले मजदूरों को रोक लिया गया।रात से सुबह हो गई लेकिन कोई नतीजा न निकला जिसके बाद मजदूरों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया और पूरे स्टेट हाईवे को जाम कर दिया, कल रात से सैकड़ो वाहनो की लंबी कतार लगी हुई है।

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

ये भी पढ़े-लॉकडाउन:औरैया हादसे के बाद सीएम योगी की सख्ती..सड़कों पर मुस्तैद हुआ प्रशासन..बसों से भेजे जाने लगे श्रमिक..!

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

प्रवासी मजदूरों का कहना है कि वो कल रात से यहाँ इस हाईवे पर फसे है।उन्हें खाने पीने की कोई व्यवस्था नही की गयी,वो भूखे प्यासे तड़प रहे है, छोटे और मासूम बच्चे भी है जो भूख प्यास से बिलख रहे है।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

प्रवासी मज़दूरों ने यह भी कहा कि वो साधन से ही  घर जाएंगे क्योंकि इसके लिए उन्होंने रुपया खर्च किया है।सरकार द्वारा बसों से भिजवाने की व्यवस्था को इन्होंने नकार दिया है, फिलहाल कुछ बसों को प्रशासन की तरफ़ से लगाया गया है।जिनमें कुछ मज़दूरों को बिठाकर उनके गंतत्व तक पहुंचाने का इंतज़ाम किया गया है।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us