Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kashi International Cricket Stadium: काशी में पीएम मोदी के मंच पर क्रिकेट के दिग्गज मौजूद ! वर्ल्ड क्लास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की Narendra Modi ने रखी आधारशिला

Kashi International Cricket Stadium: काशी में पीएम मोदी के मंच पर क्रिकेट के दिग्गज मौजूद ! वर्ल्ड क्लास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की Narendra Modi ने रखी आधारशिला
काशी में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की रखी आधारशिला, फोटो साभार सोशल मीडिया

Kashi Cricket Stadium: महादेव की नगरी वाराणसी काशी में वर्ल्ड क्लास इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारशिला रख दी, और इस स्टेडियम के डिज़ाइन को पीएम ने महादेव को समर्पित किया. इस दौरान मंच पर पीएम के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी, सुनील गावस्कर,सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर,गुंडप्पा विश्वनाथ,रवि शास्त्री, रोजर बिन्नी और मदन लाल मौजूद रहे. आने वाले समय में यह स्टेडियम पूर्वांचल के खिलाड़ियों और काशी के लिए काफी फायदेमंद ह


हाईलाइट्स

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के काशी में दी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात
  • वर्ल्ड क्लॉस स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं, पीएम ने स्टेडियम का डिजाइन महादेव को किया समर्पित
  • क्रिकेट के दिग्गज भी रहे मौजूद, पीएम ने रखी नींव

Varanasi Cricket Stadium Narendra Modi: भारत में क्रिकेट का क्रेज़ लोगों में इस कदर है कि क्या कहने, बढ़ते क्रिकेट के स्तर को देखते हुए देशभर में नए स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भी काशी नगरी में वर्ल्ड क्लास इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रख दी गई. इस क्रिकेट स्टेडियम के बन जाने से काशी नगरी को बहुत ही फायदा होगा, एक तो यहां पर व्यापार और रोजगार बढ़ेगा. इसके साथ ही पूर्वांचल के खिलाड़ियों को इस स्टेडियम के बन जाने से काफी लाभ भी मिलेगा.

 

काशी में बनने जा रहा वर्ल्डक्लास अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पीएम ने रखी आधारशिला

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात दी है. क्रिकेट के बढ़ते स्तर को देखते हुए और पूर्वांचल के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का उद्देश्य लेकर काशी नगरी में भी वर्ल्ड क्लास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा. जिसकी आधारशिला आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रख दी है. इस अवसर पर मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे, वहीं इस खास अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी मंच पर मौजूद रहे. पीएम नरेंद्र मोदी ने रिमोट की बटन दबाकर नए क्रिकेट स्टेडियम की नींव रखी.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

451 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा स्टेडियम

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

वाराणसी के काशी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी में बनाया जाएगा. जिसकी लागत करीब 451 करोड़ रुपये आएगी. यह स्टेडियम 31 एकड़ में बनेगा. जिसमें वर्ल्ड क्लास सुविधा भी होगी.  इस पूरे स्टेडियम को काशी विश्वनाथ मंदिर की झलक में ढाला और दर्शाया जाएगा. स्टेडियम में 30 हज़ार दर्शक क्षमता भी रहेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन की शुरुआत हर-हर महादेव से की और कहा कि महादेव की इस नगरी में इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आज आधारशिला रखी गई है. खास तौर पर पूर्वांचल के खिलाड़ियों को बहुत अवसर मिलेंगे. उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय टीम में कई खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

स्टेडियम बन जाने से काशी को होगा फायदा

पीएम ने कहा कि काशी में आज एक वर्ल्ड क्लास इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गयी, ये स्टेडियम पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान साबित होगा, जब यह बनकर तैयार हो जाएगा यहाँ 30 हज़ार दर्शक बैठकर मैच देख सकेंगे, महादेव की नगरी में इस स्टेडियम की डिजाइन स्वयं महादेव को समर्पित है. क्रिकेट खलेने के लिए अच्छे खिलाड़ी आगे आ रहे है, जब मैच बढ़ेंगे तो नये नए स्टेडियम भी बन जाएंगे. स्टेडियम का फायदा मेरी काशी को होगा. व्यापार बढ़ेगा, रोजगार बढ़ेगा,होटल्स का निर्माण इसके साथ ही नाविकों को भी फायदा होगा.

स्टेडियम में दिखेगी बाबा विश्वनाथ की झलक

गंजारी में इस वर्ल्ड क्लास अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 30 हज़ार दर्शक क्षमता, त्रिशूल शेप में फ्लड लाइट्स, स्टेडियम का शेप अर्धचंद्रकार, पवेलियन को डमरू शेप दिया जाएगा,दर्शक दीर्घा गंगा घाट की सीढ़ियों जैसी होगी.बेल पत्र के आकार में दर्शकों की एंट्री, आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है. यहाँ के लोकल लोगों को काम मिलेगा. स्टेडियम पूर्वांचल का चमकता सितारा बनेगा. मोदी के काशी में भारतीय क्रिकेट के जाने माने लीजेंड्स सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री, गुंडप्पा विश्वनाथ, करसन घावरी, मदन लाल मौजूद रहे.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us