
Kanpur Fire News Updates : कानपुर में लगी भीषण आग अरबों सामान हुआ जल कर ख़ाक 800 दुकानें 6 कॉम्प्लेक्स जले. आस पास के जनपदों से पहुंची दमकल की गाड़ियां
On
यूपी के कानपुर में गुरुवार देर रात बांसमंडी स्थित एआर टॉवर में आग लगने से 800 से ज्यादा दुकानें और 6 कॉम्प्लेक्स आग की जद में आ गए हैं. आग इतनी प्रचंड थी की उसपर काबू पाने के लिए उन्नाव लखनऊ सहित अन्य जनपदों से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं. इतना की नहीं प्रशासनिक अमलों के साथ-साथ सेना के जवानों को भी मोर्चा संभालना पड़ा
हाईलाइट्स
- कानपुर के कपड़ा मंडी में आग लगने से अरबों का सामान हुआ जल कर ख़ाक
- हमराज कॉम्प्लेक्स सहित 6 कॉम्प्लेक्स और 800 से ज्यादा दुकानें आग की जद में
- कानपुर में आग लगने से आस के जनपदों से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां, प्रशासन के साथ साथ सेना के जवान भी
Kanpur Fire News Updates : कानपुर के एआर टॉवर में लगी ने कपड़ा मंडी के 6 कॉम्प्लेक्स सहित 800 से ज्यादा दुकानों को जला डाला है. कपड़ा मंडी स्थित हमराज कॉम्प्लेक्स में मौजूद बड़ी संख्या दुकानें जलकर ख़ाक हो गईं हैं. जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात तकरीबन डेढ़ बजे एआर टॉवर में आग लगी थी राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन हवा के चलते आग लगातार फैलती जा रही थी और देखते ही देखते 6 कॉम्प्लेक्स और 800 से ज्यादा दुकानें भीषण आग की चपेट में आ गईं जिसमे से स्टेट ऑफ इंडिया का ब्रांच ऑफिस भी शामिल है
कानपुर के हमराज कॉम्प्लेक्स में आग लगने से अरबों का सामान जलकर हुआ ख़ाक

Related Posts
Latest News
29 Aug 2026 21:33:16
फतेहपुर के सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले में...
