Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat Murder: नशे में धुत शख्श ने खेल डाला खूनी खेल ! बुजुर्ग भाई और भाभी की लाठी डंडे से पीटकर कर दी निर्मम हत्या

Kanpur Dehat Murder: नशे में धुत शख्श ने खेल डाला खूनी खेल ! बुजुर्ग भाई और भाभी की लाठी डंडे से पीटकर कर दी निर्मम हत्या
कानपुर देहात के मंगलपुर में बुजुर्ग दम्पति की हत्या से हड़कम्प

Kanpur Dehat Double Murder Case : कानपुर देहात में डबल मर्डर से गांव में हड़कम्प मच गया. दरअसल यहां नशे में धुत चचेरे भाई को रोकना बड़े भाई व भाभी को भारी पड़ गया.जिसके बाद पहले चचेरे भाई ने बुजुर्ग भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी और जब भाभी ने रोकना चाहा तो उसकी भी निर्मम हत्या कर फरार हो गया. घटना की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई.घटनास्थल पर एसपी कानपुर देहात समेत फारेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर देहात के मंगलपुर में बुजुर्ग दम्पति की हत्या से हड़कम्प
  • चचेरे भाई ने शराब के नशे में धुत होकर डंडों से पीटकर मार डाला बुजुर्ग भाई और भाभी को
  • एसपी कानपुर देहात समेत फारेंसिक मौके पर, हत्यारोपित की तलाश में जुटी पुलिस

Cousin brutally killed elderly brother and sister-in-law : कानपुर देहात में रिश्ते तार-तार हो गए. चचेरे भाई को इतनी सी बात पर बड़े भाई ने क्या मना किया. इस बात पर चचेरा भाई इतना ज्यादा आगबबूला हो गया कि लाठी डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी कुछ देर बाद इसी तरह भाभी को भी मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया.आइए बताते हैं आखिर क्या हुआ था.

बुज़ुर्ग दम्पति की हत्या से हड़कम्प

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के चिरख़िरी गांव में बुजुर्ग दम्पति की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई.हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है.

शराब पीना मना करना पड़ा भारी

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

जानकारी के मुताबिक मंगलपुर थाना क्षेत्र के चिरख़िरी गांव में रहने वाले 70 वर्षीय रामप्रकाश पत्नी मालती देवी, चचेरे भाई मोहन लाल और बेटे व बहु के साथ रहते थे .बताया जा रहा है कि आए दिन दोनों भाई में अक्सर विवाद होता रहता था.इस विवाद का कारण पारिवारिक विवाद भी सामने आया है.चचेरा भाई मोहनलाल जो कि शराब का लती था रामप्रकाश और चचेरे भाई में अक्सर विवाद हुआ करता था.

देर रात चचेरे भाई ने भाई-भाभी की कर दी हत्या

देर रात भी कुछ ऐसा ही हुआ शराब के नशे में धुत मोहनलाल को रामप्रकाश ने शराब पीने को लेकर फटकार लगाई. गुस्से में आगबबूला हुआ मोहनलाल ने डंडा उठाया और पीट-पीटकर अपने बुजुर्ग भाई की हत्या कर दी. थोड़ी देर बाद उसने अपनी भाभी मालती देवी की भी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर फरार हो गया.

सुबह बेटे ने दी पुलिस को सूचना

सुबह जब बेटा उठा तो यह हादसा देख दंग रह गया और उसने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति समेत फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची.पुलिस ने पड़ताल करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार हुए आरोपित की तलाश में जुट गई.

एसपी ने कहा जल्द गिरफ्तारी की जाएगी

एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि डायल 112 पर दंपति की हत्या की सूचना मिली थी .यहां बताया गया कि रामप्रकाश का विवाद उसके चचेरे भाई से हुआ था. देर रात भी शराब के नशे में विवाद हुआ था, जिसमें मोहनलाल ने दंपति की हत्या कर दी .हत्यारोपी की तलाश में टीम लगा दी गई है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us