Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IAS Transfer In Up : यूपी में 3 आईएएस अफसरों के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर होंगे IAS Amit Gupta

IAS Transfer In Up : यूपी में 3 आईएएस अफसरों के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर होंगे IAS Amit Gupta
यूपी में 3 IAS अफसरों के तबादले

आईएएस के तबादलों का दौर जारी है.यूपी में 3 आईएएस अफसरों के बुधवार को तबादले कर दिए गए.जिसमें नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी को आगरा कमिश्नर ,कानपुर के मण्डलायुक्त लोकेश एम को नोएडा विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है.जबकि कानपुर के नए कमिश्नर आईएएस अमित गुप्ता होंगे.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के नए मण्डलायुक्त होंगे आईएएस अमित गुप्ता
  • यूपी में 3 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, तबादलो का दौर है जारी
  • ऋतु महेश्वरी को आगरा कमिश्नर, कानपुर कमिश्नर लोकेश एम को नोएडा सीईओ बनाया गया

3 IAS transferred up : उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादलों का दौर जारी है. बुधवार को शासन ने 3 सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए. जिनमें 2019 से नोएडा प्राधिकरण में सीईओ पद पर तैनात रितु माहेश्वरी को आगरा का मण्डलायुक्त बनाया गया है. कानपुर के मंडलायुक्त डॉक्टर लोकेश एम को नोएडा अथॉरिटी का सीईओ बनाकर भेजा गया है. जबकि कानपुर के नए मंडलायुक्त 2005 बैच के आईएएस अफसर अमित गुप्ता होंगे.

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस

इन दिनों उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अफसरों के तबादलों का दौर जारी है.आज भी उत्तर प्रदेश में 3 सीनियर आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया गया. नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतू माहेश्वरी जो 2019 से इस पद पर तैनात थी.उनकी जगह अब कानपुर के कमिश्नर डॉक्टर लोकेश एम प्राधिकरण के नए सीईओ होंगे.ऋतु महेश्वरी को आगरा मण्डलायुक्त बनाया गया है. जबकि कानपुर के नए कमिश्नर 2005 बैच के आईएएस अफसर अमित गुप्ता होंगे.

कौन हैं IAS अमित गुप्ता

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले आईएएस अमित गुप्ता 2005 बैच के अफसर हैं. चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव भी रहे और आगरा के मण्डलायुक्त का पद संभाला.2021 में आगरा के डिविजनल कमिश्नर बनाए गए थे,बाद में कमिश्नर की नियुक्ति मिली.आगरा की 3 तहसीलों में एसडीएम और सीडीओ भी रह चुके हैं.इन दिनों आगरा मेट्रो पर उन्होंने बेहतर कार्य किया है.अब उन्हें कानपुर मंडल की जिम्मेदारी मिली है.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us