Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IAS Kaushal Raj Sharma Biography:बनारस के डीएम आईएएस कौशल राज शर्मा कौन हैं जिनका तबादला रद्द करने के लिए मजबूर हो गई योगी सरकार

IAS Kaushal Raj Sharma Biography:बनारस के डीएम आईएएस कौशल राज शर्मा कौन हैं जिनका तबादला रद्द करने के लिए मजबूर हो गई योगी सरकार
IAS Kaushal Raj Sharma

शनिवार को लखनऊ से लेकर दिल्ली तक ब्यूरोक्रेसी में एक आईएएस को लेकर सबसे ज़्यादा चर्चा हुई.वह हैं वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा जिनका तबादला 24 घण्टे के भीतर यूपी सरकार को रद्द करना पड़ा.आइए जानते हैं आईएएस कौशल राज शर्मा के बारे में. Varanasi DM IAS Kaushal Raj Sharma

IAS Kaushal Raj Sharma:लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जिस आईएएस के तबादले से हलचल मच गई उसका नाम कौशल राज शर्मा है. जो वर्तमान में वाराणसी डीएम के पद पर तैनात हैं. दरअसल कौशल राज शर्मा का तबादला बीते शुक्रवार को यूपी सरकार ने कर दिया था.जारी तबादला आदेश में उन्हें प्रयागराज का कमिश्नर नियुक्त किया गया था लेकिन 24 घण्टे के भीतर ही यूपी सरकार को कौशल राज का तबादला आदेश रद्द करना पड़ा वह फिलहाल वाराणसी डीएम के पद पर बने रहेंगें.

बीते 2 साल 8 महीने से वाराणसी में डीएम के पद पर तैनात कौशल राज का इस तरह से 24 घण्टे के भीतर तबादला रद्द होने से ब्यूरोक्रेसी में हलचल मची हुई है. कई तरह की कयासबाजी हैं. सूत्र बताते हैं कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में डीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे रहें कौशल राज पीएम मोदी के करीबी अफ़सर हैं. जब शुक्रवार को उनका तबादला आदेश जारी हुआ तो पीएमओ एक्शन में आया औऱ दिल्ली से फ़ोन लखनऊ में जिम्मेदारों के पास पहुँचा जिसके बाद योगी सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा. Varanasi DM Kaushal Raj Sharma Biography In Hindi

कौन हैं कौशल राज शर्मा.. IAS Kaushal Raj Sharma Varanasi DM Biography

कौशल राज शर्मा मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले है.इनका जन्म 5 अगस्त ,1978 में हुआ था. 2006 में इन्होनें यूपीएससी की परीक्षा पास की और यूपी कैडर में शामिल हो गए. IAS कौशल राज शर्मा ने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग से एमटेक और पब्लिक पॉलिसी से एमए की डिग्री ली है. कौशल राज शर्मा अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता के चलते सभी सरकारों के प्रिय रहें हैं औऱ जिलों में अपनी लंबी तैनाती के लिए जाने जाते रहें हैं.

Read More: Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

बतौर कलेक्टर सबसे पहले वह बसपा सरकार में 3 जुलाई 2010 को पीलीभीत जिले में तैनात हुए थे. यहां वह 21 मार्च 2012 तक तैनात रहे.सपा सरकार में वह मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, कानपुर नगर और लखनऊ के कलेक्टर रहे.भाजपा सरकार में वह लखनऊ के बाद वाराणसी के जिलाधिकारी हैं.इस बीच सबसे कम समय के लिए वह सपा सरकार में महज 4 माह 18 दिन प्रयागराज के कलेक्टर के पद पर तैनात रहे थे.वर्तमान में वह वाराणसी डीएम के पद पर क़रीब 2 साल 8 महीने से कार्यरत हैं.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Tags:

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us