Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में पत्नी के वापस न लौटने पर पति ने उठाया ख़ौफ़नाक क़दम

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में पत्नी के वापस न लौटने पर पति ने उठाया ख़ौफ़नाक क़दम
Fatehpur News

यूपी के फतेहपुर में पत्नी वियोग में एक पति ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफ़ी समय से झगड़ा चल रहा था, पत्नी मायके में रह रही थी.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.

Fatehpur News : पति पत्नी के बीच मन मुटाव होना, झगड़े होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कभी कभी ये झगड़े जानलेवा बन जाते हैं. ताजा मामला फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बामहन तारा गांव का है.

जानकारी के अनुसार शिवशंकर (25) पुत्र सत्यनारायण का शव सुबह फांसी पर लटका मिला.बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके से वापस न लौटने पर शिवशंकर ने फाँसी लगा ली है.

परिजनों ने बताया कि दिवाली पर मृतक की पत्नी रागनी अपने मायके चली गई थी. इसके बाद से शिवशंकर लगातार फ़ोन से पत्नी से वापस आ जाने के लिए कह रहा था, लेकिन वह नहीं मानी. जिसके चलते बीती रात शिवशंकर ने फाँसी लगा ली. 

थाना अध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि युवक के फाँसी लगाने की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुँचीं थी.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.जाँच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us