Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Heavy Flood In Himachal : कुदरत के क़हर से हिला हिमाचल,सीएम ने राज्य में केंद्र से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की करी मांग

Heavy Flood In Himachal : कुदरत के क़हर से हिला हिमाचल,सीएम ने राज्य में केंद्र से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की करी मांग
हिमाचल में कुदरत का टूटा कहर

दिल्ली,हिमाचल ,पंजाब और उत्तराखंड में बारिश का सैलाब टूट पड़ा है.हिमाचल में तो सबसे ज्यादा बुरे हालात हैं.मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते व्यास नदी की बाढ़ से हिमाचल के कई जिलों में तबाही का मंजर दिखाई दिया है.कई लोगों के मौत की खबर भी सामने आई है.हिमाचल के सीएम ने लोगों को घर से बहार न निकलने की अपील भी कर दी है.


हाईलाइट्स

  • हिमाचल में आफत की बाढ़, पहाड़ी इलाको में बारिश से हालत बदतर
  • हिमाचल सीएम ने केंद्र से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग
  • उफनाती नदी की बाढ़ का मंजर बड़ा खौफ़नाक, तेज बारिश से बढ़ रहा ब्यास नदी का जलस्तर

Himachal CM appeals to everyone to stay at home : हिमाचल प्रदेश के कई जिले तेज बारिश और बाढ़ की चपेट में है..यहां कुल्लू ,मनाली,मंडी ,कसोल ,शिमला समेत अन्य जिलों में तबाही का मंजर बड़ा ही भयावह दिखाई दिया है.जिसके वीडियो भी प्राप्त हुए हैं. पहाड़ों से आफत बनकर ब्यास नदी की बाढ़ उफान पर है और चारो ओर तबाही मचा रखी है. मंडी जिले में बादल फटने की सूचना प्राप्त हुई है.

 

हिमाचल में सबसे ज्यादा बुरा हाल मंडी में फटा बादल

हिमाचल,उत्तराखंड ,जम्मू कश्मीर में बारिश के चलते लैंडस्लाइड व बाढ़ से हुई तबाही के मंजर की खबर सामने आई है. कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है. बाढ़ से प्रभावित जिलों में अभी लोगों के फंसे होने की भी सूचना है. जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह भी लगातार अपडेट ले रहे हैं. प्रियंका,राहुल समेत राजनीतिक दलों के नेताओ ने आपदा से हुई मौतों पर गहरा दुख जताया है.

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की सीएम ने की मांग

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

हिमाचल सीएम ने राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की केंद्र से मांग की है. हर तरफ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं. हिमाचल प्रदेश को दो दिनों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अलर्ट रहने के निर्देश के साथ ही घरों से न निकलने की अपील की है. हिमाचल के लोगों से अगले 24 घंटों तक अपने घरों के अंदर रहने की अपील की गई है. अगले 24 घंटों में तीव्र बारिश की संभावना है. सीएम ने 3 हेल्पलाइन नंबर 1100, 1070 और 1077 भी जारी किया है.जिससे किसी भी तरह की परेशानी हो तो तत्काल इन नम्बरों पर सूचना दें.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

मंडी में बादल फटा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश,शिमला-चंडीगढ़ हाइवे बंद

हिमाचल प्रदेश के कई जिले बुरी तरह बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इसी को दृष्टिगत रखते हुए शिमला-चंडीगढ़ हाइवे को बंद कर दिया गया है.हिमाचल में बाढ़ की तबाही से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. मंडी जिले में बादल फटने के बाद बाढ़ और तीव्र हो चुकी है.यहां प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के आदेश दिए हैं. हाइवे खोलने में लग सकता है काफी समय. यहां पुल भी बह गए.

मनाली में बाढ़ में बह गए होटल, कुदरत का ऐसा कहर

मनाली में होटल बह गया वही वाहन बह गए कुदरत का कहर इतना भयानक होगा यह नहीं सोचा था. ब्यास नदी की लहरों ने तांडव मचाया और देखते ही देखते होटल की इमारत ढह गई.हर तरफ बर्बादी ही बर्बादी है,जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है.बारिश के चलते पहाड़ो की मिट्टी कमजोर होने लगी है. लहरों के रौद्र रूप की वजह से काफी तबाही हुई.शिमला में सतलज का पानी भी हाहाकार मचा रहा है.चंबा में भी हालत गम्भीर है. 

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us