Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Cold Stages Health Tips: सर्दी की शुरूआत होते ही बढ़ जाता है जुखाम और खराश ! बदलते मौसम की समस्याओं के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Cold Stages Health Tips: सर्दी की शुरूआत होते ही बढ़ जाता है जुखाम और खराश ! बदलते मौसम की समस्याओं के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
सर्दी, जुखाम और खांसी में अपनाए घरेलू नुस्खे, फ़ोटो साभार सोशल मीडिया

Cold Stages Health Tips: सर्दी की आहट कुछ-कुछ शुरू होने लगी है. शाम होते-होते मौसम में अपने आप परिवर्तन हो जाता है. हल्की रात में ठंडक का एहसास होने लगा है. शुरुआत की ठंडक ही सर्दी, खांसी और जुखाम की समस्याएं बढ़ा देती है. ऐसे में इन समस्याओं से बचने के तरीके कुछ घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर दूर किये जा सकते हैं. हर्बल टी, गुनगुना पानी व गुनगुना सेब का रस का सेवन कर सकते हैं.


हाईलाइट्स

  • सर्दी की शूरूआत होते ही सर्दी,जुखाम और खांसी की बढ़ जाती समस्याएं
  • कुछ घरेलू टिप्स के जरिए मिल सकते है सकारात्मक परिणाम
  • गुनगुना पानी, हर्बल ग्रीन टी, अदरक का रस,शहद का सेवन करे और लें भाप

Problems of cold and cough increase : अक्टूबर खत्म होने को है और हवाओ में परिवर्तन होने लगा है. सर्दी, जुखाम और खांसी की समस्याएं लोगों में दिखने लगी है. शुरूआत में ही यदि इसपर लगाम लगा दी जाए तो बेहतर रहेगा, क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको गम्भीर परिणाम दे सकती है. कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों का उपयोग कर इसपर राहत पाई जा सकती है.

सर्दी में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सर्दी की शुरुआत अभी बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन शाम होते ही मौसम में परिवर्तन हो जाता है. हवाएं ठंडी चलने लगी हैं. जिससे सर्दी, जुखाम और खांसी के मरीजों में इजाफा होने लगा है. अस्पतालों में भी फीवर, जुखाम और खांसी के मरीज पहुंचने लगे हैं. डॉक्टर तो विकल्प है ही, यदि आप कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई करें तो आपको जल्द राहत मिल सकती है. 5 असरदार घरेलू तरीको को अपनाकर इनसे राहत पायी जा सकती है.

तरल पदार्थो का करें सेवन, गुनगुना पानी पिएं

अक्सर सर्दी होने पर खांसी के साथ कफ और बलगम आने लगता है. इसलिए तरल पदार्थों का सेवन करें. गुनगुना पानी पीकर अंदर के कफ व बलगम को साफ करता है और खराश से भी राहत मिलती है. हर्बल चाय, ग्रीन टी और गुनगुना सेब का रस का सेवन करें जिससे खांसी, जुखाम में बहुत राहत मिलेगी. इसके साथ ही गर्म पानी की स्टीम भी ले सकते हैं उससे गले को काफी आराम मिलता है.

शहद और अदरक के रस का करें सेवन

जमा, बलगम जरा सा भी सर्दी, जुखाम का एहसास लगे तो गलती से भी ठंडे पानी से न नहाए, गर्म पानी से नहाएं, इन सभी तरीको को अपनाए जिससे राहत मिलेगी. शहद के सेवन से भी सर्दी से राहत मिलती है. शहद में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टेरियल गुण भी मौजूद रहते हैं. अदरक का रस और शहद को मिलाकर सेवन करें काफी राहत मिलेगी.गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिलाएं फिर गरारा करें, यह बैक्टीरिया को मारने का काम करता है.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us