Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Gujarat Flood : गुजरात में बारिश से हाहाकार,अब एयरपोर्ट में घुटनों तक पानी

Gujarat Flood : गुजरात में बारिश से हाहाकार,अब एयरपोर्ट में घुटनों तक पानी
अहमदाबाद एयरपोर्ट में जलभराव

इन दिनों कई राज्य बारिश ,बाढ़ की चपेट में पूरी तरह ग्रस्त हैं. पिछले 3 दिनों से गुजरात का हाल भी ऐसा ही कुछ है. अब एयरपोर्ट के अंदर घुटनों तक पानी जमा हो गया है.इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यात्रियों ने एयरपोर्ट के जलभराव वाले वीडियो भी शेयर किए हैं.


हाईलाइट्स

  • गुजरात में बारिश ने मचाई तबाही,कई शहर जलमग्न
  • अहमदाबाद में एयरपोर्ट में घुटनो तक पानी,यात्रियों ने शेयर किए वीडियो
  • एयरपोर्ट पर भीषण जलभराव, हो रही यात्रियों को कठिनाई

knee deep water in the airport : इस बार आफत बनकर आई बारिश ने कई राज्यों में तबाही मचाई.जिसमें हिमाचल, उत्तराखंड ,दिल्ली समेत गुजरात शामिल है. पिछले 3 दिनों से गुजरात भी बारिश में डूबा हुआ है.आलम यह है कि अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट भी जलमग्न हो गया है. ऐसे में यात्रियों को हाथ में जूते लेकर ही रनवे तक जाना पड़ रहा है.सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई एयरपोर्ट के जलभराव वाले वीडियो शेयर किए हैं.आप भी देखें

आफत की बारिश गुजरात में बाढ़ का हाहाकार

जुलाई के पहले सप्ताह से ही आफत बनकर आई बारिश ने कई राज्यों में तबाही मचाई.कई जगह नदियां उफान पर होने की वजह से बाढ़ तक आ गई.नतीजा यह रहा कि ना जाने लोगों को कितना  भारी नुकसान भी हुआ. हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, दिल्ली के बाद अब गुजरात में बारिश और बाढ़ का कहर दिखाई पड़ रहा है. पिछले 3 दिनों से गुजरात में कई शहर जलभराव से जलमग्न है.

एयरपोर्ट भी पानी-पानी यात्रियों को हो रही दिक्कतें

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट में भी पानी घुटनों तक जमा हो गया है. आलम यह है कि यात्रियों को रनवे तक जाने के लिए घुटनों तक पानी के बीच नंगे पैर हाथों में जूता उठाकर जाना पड़ रहा है.हालांकि इस दौरान बारिश को देखते हुए कई फ्लाइट का समय बदला भी गया. एयरपोर्ट में जलभराव के कई वीडियो यूजर्स ने शेयर किये. और एयरपोर्ट की स्थिति को बताया है. फ़िलहाल माना जा रहा है कि अभी भी एक-दो दिन गुजरात में बारिश की संभावना है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

अहमदाबाद एयरपोर्ट से की गई यात्रियों से अपील

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट से यात्रियों से अपील की गई है, कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित एयरलाइंस से उड़ान की जानकारी कर ले. कि वह तय समय पर है या नहीं. क्योंकि बारिश की वजह से समय पर भी बदलाव हुआ है.यही भी निर्देश दिए गए हैं कि पार्किंग के पास न खड़े हों. 

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us