Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ghaziabad Dog Bite: दर्दनाक ! संक्रमण फैलने से दर्द से कराहता रहा बेटा, गोद में लिए रोता रहा पिता, तड़प तड़प कर निकला दम

Ghaziabad Dog Bite: दर्दनाक ! संक्रमण फैलने से दर्द से कराहता रहा बेटा, गोद में लिए रोता रहा पिता, तड़प तड़प कर निकला दम
कुत्ते के काटने से फैला बच्चे के संक्रमण,मौत फोटो साभार सोशल मीडिया

गाज़ियाबाद से एक ह्रदयविदारक मामला सामने आया है. यहां 14 वर्ष के बच्चे ने दर्द से कराहते हुए अपने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया. दरअसल इस बच्चे को करीब डेढ़ माह पहले कुत्ते ने काट लिया था. बच्चे ने डर की वजह से परिजनों को ये बात नहीं बताई थी. जिसका संक्रमण पूरे शरीर में तेजी से फ़ैल गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.


हाईलाइट्स

  • गाजियाबाद में दर्दनाक घटना, रैबीज की वजह से गयी 14 वर्षीय बच्चे की जान
  • 45 दिन पहले काटा था कुत्ते ने, डर की वजह से नहीं बताई थी घर मे बात, शरीर में अजीब सी हरकत होने लगी थ
  • दर्द से कराहते हुए बच्चे ने पिता की गोद मे तोड़ दिया दम, शरीर में फैल गया था इंफेक्शन

Painful death of 14 year old boy due to rabies infection : गाजियाबाद की इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. दर्द से कराह रहा बच्चा जिसने अपने पिता की गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. यह मंजर देख हर किसी की आंख नम हो गईं, बेबस लाचार पिता अपने बेटे को बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन उसके शरीर ने साथ छोड़ दिया. इस बच्चे की मौत का कारण कुत्ते का काटना है. थोड़ी सी लापरवाही जान पर आ सकती है. इसलिए समय रहते ही परिजनों को इस बात से अवगत कराएं.

दर्द से तड़प रहे बच्चे ने तोड़ा पिता की गोद में दम

गाजियाबाद के विजयनगर से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाले एक मजदूर के बेटे को कुछ दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था.यह बात बच्चे ने नहीं बताई थी. जिसके बाद रेबीज इंफेक्शन तेजी से फैलने लगा. आखिरकार बच्चे ने पिता के सामने ही दर्द से कराहते हुए दम तोड़ दिया.

डेढ़ माह पहले काटा था कुत्ते ने शरीर में फैल गया इंफेक्शन

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बताया जा रहा कि याकूब जो मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं. उनका बेटा शावेज कक्षा 8 का छात्र था. करीब डेढ़ महीने पहले उसे मोहल्ले में कुत्ते ने काट लिया था. यह बाद शावेज ने परिजनों को डर की वजह से नहीं बताई. कुछ दिन बाद शावेज के शरीर में अजीब तरह से हरकत होने लगी. जैसे उसे पानी से डर लगने लगा, कुत्तों जैसी आवाज निकालने लगा. और धीरे-धीरे उसने खाना-पीना छोड़ दिया. परिजनों ने जब  बेटे की इस हरकत को देखा तो उसे डाक्टर के पास लेकर पहुंचे ,तब जानकारी हुई कि इसे कुत्ते ने काटा था और रैबीज इंफेक्शन शरीर मे तेजी से फैल रहा है.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

दर्द से कराहता रहा बेटा पिता की आंखों से निकल रहे थे आंसू

Read More: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

आनन फानन में परिजन उसे कई बड़े अस्पताल लेकर पहुँचे , बच्चे की हालत देख सबने हाथ खड़े कर दिए. एक निजी अस्पताल में फिर भर्ती कराया जहां 3 दिन भर्ती रहने के बाद डॉक्टरों ने वहाँ पर भी हाथ खड़े कर दिए. किसी ने बुलंदशहर में आयुर्वेदिक डाक्टर के बारे में बताया तो पिता एम्बुलेंस की मदद से उसे ले जाने लगा. लेकिन उसकी हालत एम्बुलेंस में ही और बिगड़ गई, वह मंजर इतना दर्दभरा था कि क्या कहे. बेटे के दर्द को पिता कैसे महसूस कर रहा था ये उसकी आँखों में साफ देखा जा सकता है. आखिरकार बेटे ने अपने पिता की गोद में ही जिंदगी को अलविदा कह दिया. बेटे की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us