Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

G-20 Summit 2023 : G-20 सम्मेलन के लिए अमेरिका और ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे नई दिल्ली, ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक बोले, 'मुझे हिन्दू होने पर है गर्व'

G-20 Summit 2023 : G-20 सम्मेलन के लिए अमेरिका और ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे नई दिल्ली, ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक बोले, 'मुझे हिन्दू होने पर है गर्व'
अमेरिका प्रेजिडेंट और ब्रिटेन पीएम पहुंचे नई दिल्ली, फोटो साभार सोशल मीडिया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक G-20 सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. बाइडेन के नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने उनका स्वागत किया. बाइडेन एयरपोर्ट से सीधे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे जहां द्विपक्षीय बैठक की गई. उधर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने उनका स्वागत किया. ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ पहुंचे हैं.


हाईलाइट्स

  • अमेरिका के प्रेजिडेंट जो बाइडेन व ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक पहुंचे नई दिल्ली
  • ब्रिटेन पीएम सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ पहुंचे, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
  • अमेरिका प्रेजिडेंट बाइडेन को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने किया रिसीव ,प्रधानमंत्री मोदी के साथ

US President Biden and UK PM reach New delhi : जी-20 सम्मेलन के लिये शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्षों का आना शुरू हो गया है. ब्रिटेन और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. पूरी दुनिया की नजर इस वक्त नई दिल्ली पर है. जी-20 सम्मेलन के सबसे शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां पहुंचे हुए हैं. अमेरिकी प्रेजिडेंट जो बाइडेन ने एयरपोर्ट पहुंचते ही हाथ हिलाकर अभिवादन किया. उधर ब्रिटेन पीएम सुनक ने भारत पहुंचकर खुशी जताई है. सुनक ने क्या कुछ कहा आपको बताते हैं.

 

जी-20 सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे विदेशी मेहमान

G-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक नई दिली पहुंच चुके हैं. ब्रिटेन पीएम अपने तय समय से दोपहर में पहुंचे , वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन शाम 6.55 पर विशेष विमान से पहुंचे. जहां उनका स्वागत केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने किया जिसके बाद बे प्रधानमंत्री आवास के लिए निकल गए.

जहां पीएम मोदी और अमेरिकी प्रेजिडेंट बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बैठक की गई. ब्रिटेन पीएम सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ बतौर प्रधानमंत्री पहली बार पहुंचे हैं. उनका स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने जय सिया राम से किया. साथ ही यह भी बताया कि वे बिहार के बक्सर से सांसद है.  बक्सर में श्री राम और लक्ष्मण जी ने महर्षि विश्वामित्र से शिक्षा ली थी. उन्होंने ऋषि सुनक को श्रीमद्भागवत गीता, हनुमान चालीसा और रुद्राक्ष भेंट किया.

सुनक ने कहा अपने हिन्दू होने पर है गर्व मुझे

सुनक भारत के इस जी-20 सम्मेलन को लेकर उन्होंने प्रशंसा की. ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक भारतीय मूल से आते हैं. भारत पहुंचकर उन्होंने खुशी व्यक्त की है. भारत पहुंचते ही सुनक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अपने हिन्दू होने पर मुझे गर्व है. मैं ब्रिटेन में रहता हूँ तो वहां भी मन्दिर जाता हूँ. हाल ही में, मैंने कजिन बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया. अभी भी मेरे पास राखियां है. हालांकि उन्होंने कहा कि समय की कमी के चलते जन्माष्टमी नहीं मना सके. कोशिश करुंगा की यहां कुछ दिन रुककर मन्दिर जाकर इसकी भरपाई कर सकूं.

प्रधानमंत्री मोदी के लिए मन में बहुत सम्मान

भारत से रिश्ते पर सुनक बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनके मन में बहुत आदर और सम्मान है, और वे भी बहुत स्नेह करते है. व्यापार समझौते के लिए दोनों देश कड़ी मेहनत कर रहे हैं. जिससे दोनों देशों में व्यापार का स्तर बढ़ सके. उन्होंने  जी-20 को भारत के लिए बड़ी सफलता बताया है. ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों के मुद्दे पर सुनक बोले कि, मैं साफ करना चाहता हूं कि ब्रिटेन में किसी भी प्रकार का उग्रवाद या हिंसा स्वीकार्य नहीं है. हम खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us