Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

First Menstruation Celebration : बेटी के फर्स्ट पीरियड आने पर माता-पिता ने Happy Periods Day गाकर कटवाया केक और दी शानदार पार्टी,हर तरफ हो रही चर्चा

First Menstruation Celebration : बेटी के फर्स्ट पीरियड आने पर माता-पिता ने Happy Periods Day गाकर कटवाया केक और दी शानदार पार्टी,हर तरफ हो रही चर्चा
सराहनीय पहल, बेटी के फर्स्ट पीरियड पर माता-पिता ने दी पार्टी

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो सभी के लिए एक सबक भी है और समाज मे फैली इस भ्रांति को दूर करने की जरूरत है. यहां एक दम्पति ने अपनी बेटी की पहले पीरियड (मासिकधर्म) आने पर बढ़िया तरह से पार्टी दी और केक भी कटवाया.दम्पति की इस सोच की हर कोई तारीफ कर रहा है.


हाईलाइट्स

  • उत्तराखंड में रहने वाले दम्पति ने बेटी के पहले मासिकधर्म आने पर दी पार्टी,मनाया उत्सव
  • दम्पति के इस कार्य की हर तरफ़ हो रही चर्चा,आ रहे कई रियेक्शन
  • समाज मे फैली मासिक धर्म को लेकर भ्रांतियां को दूर करने का एक मकसद,यह ख़ुशी का दिन

Celebration daughter's first menstruation : बर्थडे,एनिवर्सरी,में केक काटना और पार्टियां देना आम बात है..हर कोई करता है.उत्तराखंड के एक दम्पति ने बेटी के इस खास मौके पर केक काटा और बड़ी पार्टी भी दी. अब आप सोच रहे होंगे जाहिर है ,बर्थडे होगा तो केक तो कटेगा ही.जी नहीं न तो इनकी बेटी का जन्मदिन था. न ही कोई एनिवर्सरी फिर भी केक कटवाया और हर तरफ इनकी तारीफ हो रही है.अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बिना किसी वजह के केक क्यों कटवाया गया,चलिए आपको बताते हैं..

बेटी के पहली बार मासिक धर्म आने पर माता-पिता ने इसे उत्सव के रूप में मनाया

दरअसल उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के रहने वाले दम्पति ने बेटी के पहली दफा पीरियड (मासिक धर्म) आने पर खुशी जताते हुए happy periods day गाकर केक कटवाया और पार्टी दी.उनके इस कार्य की हर तरफ चर्चा है.यहां काशीपुर के जितेंद्र भट्ट ने बेटी के पहली बार मासिक धर्म आने पर इसे उत्सव की तरह मनाया. बेटी के पहले पीरियड पर घर को सजाया गया,गेस्ट्स को आमंत्रित किया गया फिर बेटी ने केक काटा.

समाज में मासिक धर्म को लेकर फैली भ्रांतियों को लेकर किया ऐसा

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

जितेंद्र ने ऐसा इसलिए किया कि समाज में मासिक धर्म को लेकर जो भ्रांतियां फैली हुई हैं, कि पीरियड्स आने पर शुद्धता नहीं रहती, न पूजन कर सकती, न ही किचन में जा सकती है ,न ही किसी चीज़ को छू सकती है.यह मासिक धर्म भी शरीर का ही हिस्सा है.इसलिए जब मेरी बेटी का पहली दफा पीरियड आया तो हमने इसे जश्न के रूप में मनाया.यह कोई छुआछूत और बीमारी नहीं है.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

इस कार्य की हो रही दम्पति की तारीफ

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

जितेंद्र के इस कार्य की यूजर्स व अन्य लोग तारीफ और सराहना कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि यह एक सकारात्मक सोच का परिणाम है.कोई कह रहा कि ऐसी सोच की आवश्यकता है.वहीं किसी ने यह भी कहा कि ऐसे ओपन नहीं करना चाहिए.

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us