Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Jahanabad Mandir Case : फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के खिलाफ क्यों लगे मुर्दाबाद के नारे

Fatehpur Jahanabad Mandir Case : फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के खिलाफ क्यों लगे मुर्दाबाद के नारे

फतेहपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह 'पप्पू' मुर्दाबाद के नारे लगाता हुआ लोगों का एक समूह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुँचा. नारेबाजी कर रहे लोगों का आरोप था कि जिला पंचायत अध्यक्ष की शह पर जहानाबाद कस्बे में स्थापित 9 मंदिर रातों रात जेसीबी से जमीदोंज कर दिए गए हैं. वहीं अभय प्रताप सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया.


हाईलाइट्स

  • जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगे मंदिर तोड़ने के आरोप..
  • वीएचपी नेताओं संग कलेक्ट्रेट पहुँचें कस्बावासी..
  • बड़ा सवाल.! रातों रात मंदिर तोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी..

Fatehpur News : फतेहपुर के जहानाबाद क़स्बे में 9 मंदिरों को जमीदोंज करने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. शुक्रवार को मामले में पीड़ित पक्ष ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग. कलक्ट्रेट परिसर में अभय प्रताप सिंह मुर्दाबाद के नारे लगते रहे.आरोप सत्ता पक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधि के ऊपर लगने से मामला हाईप्रोफाइल हो गया है.

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष है. जहानाबाद कस्बा निवासियों ने भाजपा नेता पर मंदिर की करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर दर्ज़नों मंदिर को ध्वस्त कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं.इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा नेता व भू माफिया पर कार्रवाई कर मंदिरों की बेशकीमती जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है.

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश में साधु-संतों की सरकार है ये बहुत बड़ी विडंबना है कि जनपद में भू माफियाओं के इशारे पर मंदिर तोड़े जा रहे हैं और प्रशासन अंजान बना हुआ है. जहानाबाद में 9 मंदिर तोड़े जाने की बात सामने आई है.गंभीर मामलों में प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए आरोपियों का संरक्षणदाता बना हुआ है. उन्होंने कहाकि, मामले में अराजक तत्व व भू माफिया पर कार्यवाही नहीं हुई तो वीएचपी मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा. और मामले को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं.जिस जमीन को लेकर आरोप लगाये जा रहें है.उस जमीन से मेरा कोई वास्ता नही है।भाजपा नेता ने प्रशासन से मामले की जांच कराने को बात कही है. वउन्होंने कहा कि रही मंदिरों को तोड़ने की बात तो सरकार मंदिर बनवाने का काम कर रही है, हम मंदिर क्यो तोड़गें? जिस जमीन को लेकर आरोप लगाया जा रहा.उस जमीन से मेरा कोई वास्ता नहीं है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us