Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में आग लगने से दो दुकानों का लाखों का सामान जलकर ख़ाक

Fatehpur News : फतेहपुर में आग लगने से दो दुकानों का लाखों का सामान जलकर ख़ाक
दुकान में लगी आग

फतेहपुर शहर के बाकरगंज में दो दुकानों में रविवार रात आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है. फ़ायर बिग्रेड की मदद से घण्टों बाद आग पर काबू पाया गया.


हाईलाइट्स

  • शार्ट सर्किट से लगी दो दुकानों में आग..
  • लाखों का सामान जलकर हुआ राख..
  • फ़ायर बिग्रेड की मदद से आग पर पाया गया काबू..

Fatehpur News : जूते चप्पल की एक दुकान में रविवार रात अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने बगल की इलेक्ट्रॉनिक दुकान को भी आगोश में ले लिया. जब तक आग में काबू पाया जाता दोनों दुकानों में लाखों का सामान राख में तब्दील हो गया.

जानकारी के अनुसार फतेहपुर शहर के बाकरगंज निवासी इस्तियाक जूते चप्पल की दुकान में है. दूसरी मंजिल में निवास बनाए हैं. अचानक दुकान में आग की लपटें देखी. जब तक वह लोग समझ पाते आग दूसरी मंजिल तक पहुँच गई. आनन फानन में सभी लोग जान बचाकर भागकर नीचे आए. मौक़े पर भीड़ लग गई. सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौक़े पर पहुँचीं.

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया स्थानीय लोग तथा बाकरगंज पुलिस ने भी फायर ब्रिगेड की टीम का सहयोग किया जिसके बाद आग को बुझा लिया गया. घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है लेकिन आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

मौक़े पर पहुँचें अग्निशमन अधिकारी उमेश गौतम ने बताया कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है. लोगों ने ध्यान नही दिया जिसके चलते आग को बढ़ने का समय मिल गया जब हम आये आग भीषण रूप ले चुकी थी. मोटर फाइटर व पूरी यूनिट ने आग को बुझाया है ऊपर मंजिल में जो आग चली गई थी उसे लेडर लगा के बुझाया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us