Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : 'सड़क पर प्रसव' मामले में डिप्टी सीएम का एक्शन दोषियों पर कार्रवाई तय

Fatehpur News : 'सड़क पर प्रसव'  मामले में डिप्टी सीएम का एक्शन दोषियों पर कार्रवाई तय
सड़क पर प्रसव मामले में एक्शन

फतेहपुर में सोमवार रात सड़क किनारे प्रसव का मामला डिप्टी सीएम व सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक तक पहुँच गया है. मीडिया में खबरें वायरल होने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी कर. दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Fatehpur News : फतेहपुर मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध यहां का जिला अस्पताल आज भी अव्यवस्थाओं के चलते चर्चा में रहता है.ताजा मामला एक महिला के प्रसव से जुड़ा हुआ है.प्रसूता के परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने एक दलाल के चलते अस्पताल में भर्ती न कर रेफर कर दिया.जिसके चलते सड़क किनारे ही प्रसव हो गया.हालांकि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं.लेकिन मामला मीडिया में आया तो सूबे के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया. 

मंगलवार शाम ब्रजेश पाठक ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि- 'मेडिकल कॉलेज,फतेहपुर में प्रसूता को भर्ती न करने से कुछ दूरी पर ही सड़क पर बच्ची को जन्म देने संबंधी मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए मैंने प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज,फतेहपुर को उक्त के संबंध में कल शाम तक रिपोर्ट प्रेषित किये जाने के आदेश दिये हैं.दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी और किसी भी दोषी को  बख्शा नहीं जायेगा.'

आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है..

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद निवासी विपत की पत्नी माधुरी को सोमवार शाम प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

देर शाम जिला महिला अस्पताल पहुँचीं प्रसूता को ड्यूटी में तैनात डॉक्टर औऱ नर्सिंग स्टाफ़ ने भर्ती करने से मना कर दिया. जिसके बाद परिजन ईरिक्शा में प्रसूता को लेकर दूसरे अस्पताल जाने लगे. लेकिन रास्ते में ही पत्थरकटा चौराहे के पास सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी के आवास के सामने महिला को तेज़ प्रसव पीड़ा हुई, परिजनों ने महिला को रिक्शा से उतार लिया औऱ सड़क किनारे ही साड़ियों का पर्दा लगाकर किसी तरह प्रसव कराया. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us