Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में कांग्रेसियों का जबरदस्त प्रदर्शन..पेट्रोल-डीज़ल बनी वजह..!

UP:फतेहपुर में कांग्रेसियों का जबरदस्त प्रदर्शन..पेट्रोल-डीज़ल बनी वजह..!

सोमवार को फतेहपुर जिला मुख्यालय में इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच मौजूदा सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया..क्या है पूरा मामला पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट पहुंचे।वहां पहुंच कांग्रेसियों ने पेट्रोल ,डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।(fatehpur congress party)

ये भी पढ़े-राजनीति:भाजपा के लिए आसान नहीं होगा नाथ की सरकार गिरा..कमल खिलाना..!

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की क़ीमतों में भारी गिरावट आई है।लेक़िन भारत की जनता को आज भी पेट्रोल और डीजल महंगे मूल्यों पर मिल रहा है।जिलाध्यक्ष ने अर्थशास्त्रियों के हवाले से कहा कि इस वक़्त कच्चे तेलों की क़ीमतें इतनी ज़्यादा घट गईं हैं।जिसके चलते पेट्रोल, डीजल को पानी से भी सस्ते दामों पर बिकना चाहिए था।लेक़िन भाजपा सरकार द्वारा कीमतों को कम करने के बजाय पेट्रोल, डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़े-राजनीति:कमलनाथ के दांव से बीजेपी के मंसूबों पर फ़िरा पानी..!

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

अखिलेश पांडेय ने बताया सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में एकत्रित होकर पेट्रोल ,डीजल की बढ़ी हुई कीमतों और बीते दिनों जनपद में बड़े पैमाने पर हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों के हुए नुकसान का उचित सरकारी मुआवजा न मिलने की वजह से विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा है।जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी हुई ओलावृष्टि प्रभावित जिलों की सूची में फतेहपुर का नाम नहीं है।जबकि फतेहपुर की बिंदकी ,खागा तहसील सहित सैकड़ो गाँवो में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई है जिसके चलते हज़ारों बीघे की फसलें बर्बाद हुई हैं।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

ये भी पढ़े-मनोरंजन:बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर गंगा आरती में शामिल हुईं सारा अली खान..!

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

जिलाध्यक्ष ने मौजूदा केंद्र व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर हमला बोला।इस मौक़े पर पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी, श्रवण गौड़, सुधाकर अवस्थी, विनय तिवारी, शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी,मनोज गुप्ता 'घायल', वीरेंद्र चौहान, राजन तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us