Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder : भाई की साली से हो रही थी शादी आशिक ने काट दिया गला,चार लोग पी रहे थे शराब

Fatehpur Murder : भाई की साली से हो रही थी शादी आशिक ने काट दिया गला,चार लोग पी रहे थे शराब
फतेहपुर : आशनाई में हो गई युवक की हत्या : फोटो प्रतीकात्मक

फतेहपुर में लव एंगल मर्डर केस का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक सिरफिरे आशिक ने अपनी माशूका के चक्कर में उसके मंगेतर का गला काट दिया. राधानगर थाना क्षेत्र में आशनाई में हुए कत्ल के मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में एक सिरफिरे आशिक ने काट डाला अपनी माशूका के मंगेतर का गला
  • राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका का रहने वाला था शत्रुघ्न भोला पाल
  • शत्रुघ्न के भाई की साली से 2 मई को होने वाली थी शादी. आशनाई में चली गई जान

Fatehpur Love Murder Case : यूपी के फतेहपुर में लव एंगल मर्डर केस का ऐसा मामला सामने आया है जहां एक सिरफिरे आशिक ने शादी से कुछ दिन पहले अपनी माशूका के होने वाले पति की गर्दन उड़ा दी. घटना राधानगर थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास मोदी मैदान की हैं. जहां शराब के नशे धुत आशिक ने घटना को अंजाम दिया था.

शादी के पहले कैसे हुई मलाका के शत्रुघ्न भोला पाल की हत्या...

राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी शत्रुघ्न भोला पाल (25) एक राजगीर था. बुधवार देर शाम उसको फोन पर खाने पीने के लिए एचसीआई गोदाम के पास बुलाया गया था. बताया जा रहा है मोटर साइकिल से जाते समय शत्रुघ्न को रास्ते में गांव का छोटू पासवान मिल गया जिसको साथ में लेते हुए वो निकल पड़ा  मंडी समिति के मोदी मैदान के पास शत्रुघ्न,छोटू ,महेश और राजन चारो ने शराब पी.

शराब खत्म होने के बाद महेश ने शत्रुघ्न के साथ आए छोटू से और शराब लाने को कहा. छोटू बाइक से शराब लेने शहर की तरह गया. बताया जा रहा है कि छोटू के साथ राजन भी गया था और जब तक ये लोग वापस आते तब तक महेश ने धारदार हथियार से शत्रुघ्न का गला काट दिया था. मौके पर पहुंचे छोटू को देखते ही महेश और उसके साथी राजन ने छोटू को भी मारने का प्रयास किया लेकिन छोटू वहां से दौड़कर भाग निकला और गांव जाकर पूरी हकीकत बयां की.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

दो मई को होने वाली थी शत्रुघ्न की शादी उससे पहले ही हो गई हत्या..

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

शत्रुघ्न के भाई लक्ष्मण उर्फ गोरे की तहरीर के आधार पर खागा कोतवाली क्षेत्र निवासी महेश सिंह और उसके साथी राजन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार लक्ष्मण की ससुराल खागा क्षेत्र एलई में है और उसकी साली की शादी शत्रुघ्न के साथ 2 मई को होने वाली थी. बताया जा रहा है कि लक्ष्मण के साली के नाजायज सम्बंध कई सालों से टिकरिया गांव निवासी महेश सिंह से थे. खाने पीने के बहाने महेश ने शत्रुघ्न को फोन करके बुलाया था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

युवती भी हो सकती है हत्याकांड की साजिशकर्ता...

राधानगर पुलिस को घटना स्थल से एक मोटर साइकिल बरामद हुई थी जांच करने पर पता चला कि गाड़ी महेश के भाई रणवेश सिंह के नाम है. दरअसल छोटी जिस बाइक से शराब लेकर लौटा था उसको वहीं पर छोड़कर भाग गया था और जिस गाड़ी से महेश वहां पहुंचा था उसका पेट्रोल समाप्त हो गया था आननफानन में महेश और उसका साथी शत्रुघ्न की गाड़ी लेकर भाग गया और अपनी बाइक वहीं पर छोड़ दिया. पुलिस ने दोनो हत्यारोपियों के साथ महेश के परिजनों को और युवती को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us