Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Husainganj News : हुसैनगंज में बढ़ी गुंडागर्दी सरेआम बाज़ार में दुकानदार को पीट रुपए छीने

Fatehpur Husainganj News : हुसैनगंज में बढ़ी गुंडागर्दी सरेआम बाज़ार में दुकानदार को पीट रुपए छीने
एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुँचें पिता पुत्र

फतेहपुर का हुसैनगंज थाना ( Fatehpur Husainganj News ) क्षेत्र इन दिनों अराजकता का केंद्र बनता चला जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाने में तैनात एक चर्चित दरोग़ा की सरपरस्ती में गुंडे मनबढ़ हो रहे हैं.ताजा मामला गनेशपुर रामनगर में लगने वाली साप्ताहिक बाज़ार का है.जहाँ सरेआम गुंडों ने एक ग़रीब दुकानदार को पीट दिया.और 8 हजार रुपए छीन फरार हो गए.पढ़ें पूरी खबर...

Fatehpur Husainganj News : फतेहपुर ज़िले के कई थाने इन दिनों लेन देन के मामलों में चर्चित हैं, जिसके चलते इन थाना क्षेत्रों में अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही है.आराजकता चरम सीमा पर है, औऱ गुंडे दिनों दिन औऱ मनबढ़ होते जा रहें हैं. पुलिस से बेख़ौफ़ गुंडे आए दिन कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन थाना पुलिस हाँथ पर हाँथ धरे बैठी हुई है. जिसके चलते पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियादियों की भीड़ बढ़ रही है. थाना पुलिस की टरकाऊ नीति के चलते न्याय की आस में पीड़ित एसपी की चौखट पर दस्तक दे रहें हैं. ऐसा ही एक थाना हुसैनगंज है जहाँ गुंडागर्दी हावी है.

सरेआम बाज़ार में गरीब दुकानदार को पीट रुपए छीने..

थाना क्षेत्र के मवई गनेशपुर में सोमवार को साप्ताहिक बाज़ार लगती है. इसी बाजार में पिछले एक दशक से गनेशपुर के रहने वाले अयोध्या दर्जी कपड़ो की छोटी सी दुकान जमीन पर लगाते हैं. अयोध्या ने बताया कि सोमवार को जब वह हमेशा की तरह दुकान लगाने पहुँचें तो केशवपुर मजरे सीर इब्राहिमपुर निवासी बुद्धु पुत्र दुल्ला ने दुकान लगाने से मना कर दिया.

जब कारण पूछा तो उसने कहा यहाँ अब तुम दुकान नहीं लगा सकते. अयोध्या ने जब इसका विरोध किया तो बुद्धू ने अपने गांव केशवपुर से राजू, जितेंद्र, अमित आदि 6-7 लड़को को बुला लिया. इन सभी ने मिलकर अयोध्या की डंडों औऱ रॉड से जमकर पिटाई कर दी. अयोध्या को बचाने पहुँचें उसके पुत्र गोवर्द्धन को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा उसको भी पीट दिया.और दुकान में रखे 8 हजार रुपए छीनकर फ़रार हो गए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

थाने से दरोग़ा ने भगाया..

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

मारपीट में लहूलुहान हुए पिता पुत्र जब रिपोर्ट दर्ज कराने हुसैनगंज थाने पहुँचें तो हलका इंचार्ज एसआई उपदेश ने मुकदमा लिखने से इंकार कर दिया.औऱ पीड़ितों को थाने से भगा दिया.जबकि अयोध्या दर्जी के हाँथ पैर से बुरी तरह खून निकल रहा था.लेकिन दरोग़ा ने मेडिकल कराना तो दूर एनसीआर तक दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

बता दें कि उपदेश दरोग़ा के ऊपर पहले भी रिश्वतखोरी के आरोप लगते रहें हैं. ये दरोग़ा अपने कारनामों के चलते पूरे क्षेत्र में चर्चित है.

एसपी से शिकायत..

थाने में सुनवाई न होने के चलते पीड़ित अयोध्या दर्जी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के पास पहुँचें. शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है, सम्बंधित थाना अध्यक्ष को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us