Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दिन में ट्रांसफार्मर तड़के पूरी वर्कशॉप जलकर ख़ाक..आग की लपटों के बीच शहरवासी!

फतेहपुर:दिन में ट्रांसफार्मर तड़के पूरी वर्कशॉप जलकर ख़ाक..आग की लपटों के बीच शहरवासी!
बिजली विभाग के वर्कशॉप में लगी भीषण आग

शहर के मुराइटोला स्थिति बिजली विभाग के वर्कशॉप में शुक्रवार तड़के भयंकर आग लग गई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच हुआ है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: गर्मी शुरू होते ही शार्ट शर्किट से आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं लेक़िन हर साल की तरह इस साल भी बिजली विभाग की लापरवाही बदस्तूर जारी है।

ताजा मामला शहर क्षेत्र के मुराइनटोला स्थिति बिजली विभाग के वर्कशॉप का है जहां शुक्रवार तड़के भयंकर आग लग गई आग इतनी भयावह थी कि आस पास के इलाके में लोग खौफजदा हो अपने घरों से बाहर निकल सड़को पर आ गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शार्ट शर्किट बताई जा रही है।मौक़े पर दमकल की क़रीब आधा दर्जन गाड़ियां मौजूद हैं जो आग पर काबू करने की कोशिश कर रही हैं।

आपको बता दे कि मुराइनटोला स्थित इस वर्कशॉप में ज़िले भर के ट्रांसफार्मरों की सप्लाई होती है साथ ही उनके रिपेरिंग भी होती है। यह वर्कशॉप शहर के बीचो बीच घनी आबादी में होने के चलते बेहद ही संवेदनशील है।शुक्रवार तड़के लगी आग से लोग दहशत में आ गए हैं।

गुरुवार दोपहर को शहर के पटेल नगर चौराहे के क़रीब एक शापिंग माल के सामने रखे ट्रांसफार्मर में भी शार्ट शर्किट की वजह से आग लग गई थी जिसके बाद पूरे चौराहे में अफ़रा तफ़री का माहौल हो गया था।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us