Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Fire News : फतेहपुर में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर खाक,कई मवेशी जलकर मरे

Fatehpur Fire News : फतेहपुर में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर खाक,कई मवेशी जलकर मरे
फतेहपुर के उमरगहना गांव में आग लगने से कई मवेशी मरे

फतेहपुर के उमरगहना गांव में अचानक आग लगने से कई मवेशियों की जलकर मौत हो गई साथ ही किसान का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना में लगी भीषण आग मवेशियों सहित लाखों का सामान जला
  • उमरगहना में आग लगने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
  • फतेहपुर एडीएम के यहां तैनात है होमगार्ड किसान हरिश्चंद्र लोधी

Fatehpur Aag News : यूपी के फतेहपुर में अचानक आग लगने से कई मवेशियों की जलकर मौत हो गई साथ ही किसान का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. मामला मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव का है जहां रविवार सुबह अचानक आग लगने से चार मवेशी बुरी तरह झुलस गए जिनमें से तीन की मौके पर मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

फतेहपुर के उमरगहना में आग लगने से बर्बाद हो गया किसान (Fatehpur Aag News)

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना ग्राम पंचायत में रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीन मवेशी भीषण आग के चलते दम तोड़ चुके थे जबकि एक बुरी तरह ज़ख्मी है.

जानकारी देते हुए होमगार्ड और किसान हरिश्चंद्र लोथी ने बताया कि हम तीन भाई रामसिंह,जगत पाल संयुक्त रूप से किसानी का काम करते हैं अचानक आग लगने से मेरी तीन भैंसें जिनमे से एक गर्भवती थी आग लगने से उनकी मौत हो गई जबकि एक मवेशी 90 प्रतिशत जल चुकी है. होमगार्ड हरिश्चंद्र ने बताया कि अचानक आग लगने से उसका लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है जिसमें करीब 80 कुंतल मवेशियों का चारा, कई कुंतल लकड़ी और किसानी संबंधित सामान था.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

आग लगने के बाद लेखपाल और पशुमित्र ने किया मुआयना (Fatehpur Aag News)

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

उमरगहना गांव के बाहर खेतों के समीप आग लगने से हरिश्चंद लोधी का मवेशियों सहित लाखों का नुकसान हो गया जिसका मुआयना करने के लिए संबंधित लेखपाल और पशुमित्र वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम दोबारा आग ना लगे इससे ससंकित होकर कई घंटे वहां रही थी. गांव के बिटान दिवाकर बताते हैं कि अचानक आग लगने से किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है खाने की सामान को छोड़कर अधिकतर सामान उसका उसी जगह पर था. बिटान ने कहा शासन प्रशासन इस घटना को देखते हुए किसान को समुचित मुवावजा दे

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us