Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने कर डाला ऐसा काम..पढ़े डीएम ने क्या कहा..?

फ़तेहपुर:अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने कर डाला ऐसा काम..पढ़े डीएम ने क्या कहा..?
भगवंतपुर पंचायत भवन में बंद आवारा गोवंस

तेलियानी विकास खण्ड के एक गाँव में अन्ना जानवरों से हो रही फसलों के नुकसान से परेशान किसानों ने जानवरों को पंचायत भवन में बंद कर दिया..पढें क्या है पूरा मामला।

फ़तेहपुर: सूबे में योगी सरकार बनते ही अवैध बूचड़खानों लगा प्रतिबंध अब किसानों के गले की फांस बनता जा रहा है एकाएक पूरे प्रदेश में आई अन्ना पशुओं की बाढ़ से किसान परेशान हो गए हैं किसानों को अपनी फसलों को इन जानवरों से बचाने के लिए दिन रात खेतों में पहरेदारी करनी पड़ रही है फ़िर भी वो अपनी फसलों को बर्बाद होने से नहीं  बचा पा रहे हैं।

अन्ना पशुओं में लगभग 99 प्रतिशत पशु गौवंस है जिसका प्रमुख कारण योगी सरकार में गौकशी में आई सख़्ती है।अन्ना पशुओं की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने जगह जगह सरकारी जमीनों में गौशाला निर्माण का निर्देश प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी को दिए हैं जिस पर फ़तेहपुर जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह द्वारा गौशाला निर्माण का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है लेक़िन अभी भी सारे ज़रूरी संसाधन उपलब्ध न होने के चलते अन्ना पशुओं की समस्या बनी हुई है।

ताज़ा मामला तेलियानी विकास खण्ड के भगवंतपुर गाँव का है जहां किसानों ने अन्ना जानवरो को इकट्ठा कर एक सरकारी पंचायत भवन में बंद कर रखा है। अन्ना जानवरों से परेशान भगवन्तपुर गाँव के किसानों ने बताया कि जानवरों की वजह से अब फसलों को बचाना मुश्किल हो गया दिन रात की पहरेदारी के बावजूद हम अपनी फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं उसी से परेशान होकर किसानों ने अन्ना पशुओं को पंचायत भवन में बंद कर रखा है.भवन में बंद जानवरों की संख्या 50 के क़रीब है जिनके दाने पानी की व्यवस्था सभी किसान मिलकर उसी पंचायत भवन के अंदर कर रहें हैं।

इस मामले पर जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि अन्ना पशुओं की व्यवस्था में हो रही दो चार दिनों की देरी का मुख्य कारण संसाधनों की कमी है,जिसको हम जल्द से जल्द दूर कर अन्ना पशुओं को गौशालाओं में व्यवस्थित कर रहें हैं। गौरतलब हो कि योगी सरकार ने 10 जनवरी तक सभी अन्ना पशुओं को गौशालाओं में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us