Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Corona News : फतेहपुर में कोविड की दस्तक से अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

Fatehpur Corona News : फतेहपुर में कोविड की दस्तक से अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग
Fatehpur Corona News

कोरोना ने एक बार फिर जिले में दस्तक दे दी है पिछले 10 दिनों में 5 कोविड संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में कोरोना की दस्तक से सतर्क हुआ प्रशासन..
  • थरियांव और बिंदकी में तैयार हुआ कोविड वार्ड..
  • 10 दिनों में 5 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कम्प..

Fatehpur Corona News: कोरोना एक बार फिर डराने लगा है. पूरे प्रदेश में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. फतेहपुर जिले की बात करें तो पिछले 10 दिनों में 5 कोविड संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है. बिंदकी और थरियांव में L1 अस्पताल बनकर तैयार हुआ है.

बदलते हुए मौसम के चलते सर्दी खांसी जुकाम बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं इसी के चलते कोविड संक्रमित भी लगातार मिल रहे हैं पिछले 10 दिनों के भीतर 5 कोरोना संक्रमित जिले में मिल चुके हैं सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है. संक्रमित के आस पास रहने वाले 30-30 लोगों का टेस्ट किया गया है बताया जा रहा है कि इनमें कुछ के आंशिक लक्षण मिले हैं जिसके चलते आशंका है कि कोविड संक्रमित आने वाले दिनों में और बढ़ जाएंगे.

नहीं बरती जा रही सतर्कता..

कोविड अलर्ट के बावजूद लोगों में जागरूकता नहीं दिख रही है मस्जिद, मंदिर, गुरुद्वारों, बाजारों में जबरदस्त भीड़ हो रही है. यहां तक की अस्पतालों में भी कोविड की गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है. जिला अस्पताल में जबरदस्त भीड़ हो रही है न तो डाक्टरों को कोविड की परवाह है और न ही मरीजों को, बिना मास्क बेरोक-टोक अस्पताल में लोग इकट्ठा हो रहे हैं.

Read More: Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

उल्लेखनीय है कि कोविड के खतरे के बीच थरियांव में 30 बेड का कोविड वार्ड तैयार किया गया है. वहीं बिंदकी में भी 30 बेड का कोविड वार्ड तैयार कर दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की...
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Follow Us