Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर-चौक अतिक्रमण:व्यापारियों की धमकी..! बंद दुकानों में चला बुलडोजर तो दर्ज होगा लूट का मुकदमा।

फतेहपुर-चौक अतिक्रमण:व्यापारियों की धमकी..! बंद दुकानों में चला बुलडोजर तो दर्ज होगा लूट का मुकदमा।
लामबन्द चौक व्यापारी

शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चौक के व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत कर दी।क्या कुछ कहा अतिक्रमण को लेकर पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट..

फतेहपुर:'चौक टूटेगा या बचेगा' एक ऐसा प्रश्न जिसके जवाब का इंतजार शायद चौक के लोगों के साथ साथ पूरे जनपद को है,पिछले दस दिनों से चौक अतिक्रमण को लेकर चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे में शुक्रवार को एक नया अध्याय शुरू हो गया।
चौक को अतिक्रमण अभियान की जद से बचाने के लिए अब वहां के व्यापारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले दस दिनों में कई बार डीएम औऱ स्थानीय विधायक से वर्ताओ के बावजूद स्थाई हल न निकलता देख व्यापारियों ने अब अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है जिसकी अगुवाई व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे कर रहें हैं।शुक्रवार को धरने के पहले दिन व्यापारियों के अंदर जिला प्रशासन के अड़ियल रैवये के प्रति गुस्सा औऱ क्रोध दोनों दिखा।
युगान्तर प्रवाह से खास बातचीत करते हुए रवि प्रकाश ने कहा कि, व्यापारियों के टैक्स से वेतन पाने वाले अफ़सर अब उन्ही व्यापारियों का रोजगार छीनने की कोशिश कर रहें हैं जो हम कतई बर्दास्त नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि फतेहपुर के इतिहास का 150 साल पुराना चौक बाज़ार हम बर्बाद होने नहीं देंगे यदि चौक में जिलाधिकारी के मानक अनुसार अतिक्रमण अभियान चलाया गया तो लगभग अस्सी प्रतिशत व्यापारी रोड में आ जाएगा और व्यापारियों के आगे रोटी औऱ रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा जिससे व्यापारियों के बच्चे भूखे मर जाएंगे। दुबे ने कहा कि ऐसे विकास का क्या मतलब जो लोगों की कब्र पर खड़ा किया जाए। यदि चौक तोड़ना ही है तो पहले व्यापारियों के रोजगार की व्यवस्था के लिए उनको जिला प्रशासन दुकानें मुहैया कराए यदि दुकानें मुहैया कराने में प्रशासन असमर्थ है तो हम चौक में अतिक्रमण अभियान किसी भी हालत में चलने नहीं देंगे इसके लिए व्यापारियों को चाहे जो करना पड़े।

व्यापारियों की धमकी यदि बंद दुकानों में चला बुलडोजर तो दर्ज होगा लूट का मुकदमा...

व्यापारी नेता रवि प्रकाश दुबे ने जिला प्रशासन को धमकी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन हमारी मांगो को दरकिनार करते हुए बन्द दुकानों में बुलडोजर चलवा देता है तो हम जिला प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ लूट और चोरी का मुकदमा दर्ज कराएंगे इसके लिए चाहे व्यापारियों को सुप्रीम कोर्ट का ही दरवाजा क्यों न खटखटाना पड़े इसके लिए व्यापारी तन मन औऱ धन से अपने हक की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

अनिश्चितकालीन बन्दी का दिखा असर,व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान...

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

लाठी मोहाल (चौक) से लेकर चौक चौराहे तक लगभग सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर इस अनिश्चितकालीन बन्दी औऱ अनशन को अपना समर्थन दिया वहीं  चौक चौराहे  कुछ दुकाने खुली भी रही,जो लोगों में चर्चा का विषय  रहा।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us