Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur ABVP Protest News : एबीवीपी ने किया राधानगर थाने का घेराव प्रदेश सहमंत्री से पुलिस ने की थी अभद्रता

Fatehpur ABVP Protest News : एबीवीपी ने किया राधानगर थाने का घेराव प्रदेश सहमंत्री से पुलिस ने की थी अभद्रता
फतेहपुर में एबीवीपी का चक्का जाम प्रदर्शन : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur ABVP Protest News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP ) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह राधानगर थाने का घेराव कर दिया. बीच सड़क पर बैठकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया. पुलिस घण्टों मान मनौव्वल करती रही.

Fatehpur ABVP Protest News : फतेहपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP ) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह राधानगर थाने का घेराव कर के जमकर हंगामा किया. बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए कार्यकर्ताओ ने थाने के बाहर रोड पर बैठकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सड़क जाम कर दी. घण्टों चले हंगामे से पुलिस के हाँथ पैर फूल गए. सीओ सिटी मौक़े पर पहुँचें. उनके आश्वासन के बाद नाराज़ कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया.

क्या है मामला..

जानकारी के अनुसार एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री बलराम द्विवेदी बुधवार रात अपने वाहन से जा रहे थे. इसी दौरान राधानगर थाने में तैनात सिपाही विकास औऱ अविनाश द्वारा बलराम द्विवेदी को रोक लिया गया. बलराम द्विवेदी का आरोप है कि इस दौरान उक्त सिपाहियों द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई और संगठन के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई.

गुरुवार सुबह एबीवीपी के नगर कार्यकर्ताओ द्वारा सह मंत्री के साथ हुई अभद्रता के चलते दोनों सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग लेकर राधानगर थाने का घेराव कर दिया. सीओ सिटी वीर सिंह ने मौके में आकर आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर मामले की जांच कराकर दोषी सिपाहियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाही की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री बलराम द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्पण, विभाग सह संयोजक देवांश श्रीवास्तव, जिला संयोजक राजन, नगर मंत्री राम जी, तहसील संयोजक अयान, हिमांशू त्रिपाठी, अनुभव शुक्ला, हर्षित बाजपेई, देवेंद्र भदौरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us