Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Earthquake In UP : उत्तर प्रदेश में लगे भूकंप में झटके, क्या आप जान पाए

Earthquake In UP : उत्तर प्रदेश में लगे भूकंप में झटके, क्या आप जान पाए
यूपी में भूकंप के झटके

पड़ोसी देश नेपाल में आए भूकंप के चलते उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.किन शहरों में ये झटके लगे हैं, आइए जानते हैं.

Earthquake In UP : उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 6.3 थी. पड़ोसी देश नेपाल में आए भूकंप के चलते इसके झटके यूपी तक महसूस किए गए. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात पहली बार क़रीब 8:52 मिनट पर फ़िर दूसरी बार 1:57 मिनट पर भूकंप के झटके आए. ये झटके यूपी के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद औऱ मुरादाबाद में आए हैं.

दिल्ली-एनसीआर और यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं.इस भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोग डर गए.कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने घरों में पंखों और अन्य चीजों के तेजी से हिलने का वीडियो ट्वीट किया है.उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और लोग घरों से बाहर निकल आए.यही नहीं मणिपुर समेत पूर्वोत्तर भारत के भी कई राज्यों में भूकंप आया.

नेपाल में 6 की मौत

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (एनएससी) के अनुसार, नेपाल के सुदूर-पश्चिम क्षेत्र में तीन झटके (2 भूकंप और 1 आफ्टरशॉक) महसूस किए गए.तीसरा झटके के बाद एक मकान गिर गया और 6 लोगों की जान चली गई.5.7 तीव्रता का पहला भूकंप मंगलवार को रात 9:07 बजे (स्थानीय समय) दर्ज किया गया, इसके बाद दूसरा भूकंप रात 9:56 बजे (स्थानीय समय) पर 4.1 तीव्रता का था. पूरबीचौकी गांव के प्रधान राम प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को (स्थानीय समय) करीब 2:12 बजे 6.6 तीव्रता का तीसरा जोरदार झटका लगा.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us