Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

दीपावली में पटाखों पर बैन..निराश विक्रेता बोले होगा लाखों का नुकसान.!

दीपावली में पटाखों पर बैन..निराश विक्रेता बोले होगा लाखों का नुकसान.!
सांकेतिक फ़ोटो।साभार-गूगल।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोविड-19 का हवाला देते हुए प्रदूषण के मद्देनजर दीपावली पर राज्य में पटाखों को पूरी तरह से बैन कर दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

नई दिल्ली:इस साल दिल्ली की दिवाली बिना पटाखों के होगी।केजरीवाल सरकार ने राज्य में पटाखों की बिक्री औऱ उन्हें जलाने पर 30 नवम्बर तक के लिए रोक लगा दी है।

सरकार ने पटाखों पर रोक कोविड-19 के चलते लगाई है।चूंकि पटाखों से होने वाले प्रदूषण के चलते कोरोना के मामलों में और अधिक वृद्धि हो सकती है।इस लिए सरकार ने सभी तरह के पटाखों और आतिशबाजी के सामान पर 30 नवम्बर तक के लिए रोक लगा दी है।

दुकानदारों को लाखों का नुकसान..

समाचार एजेंसी एएनआई से एक पटाखे बेचने वाले दुकानदारों ने कहा कि ग्रीन पटाखों के लिए लाइसेंस मिलने के बाद हमने काफी स्टॉक जमा कर लिया था। अब सरकार ने अचानक प्रतिबंध लगाकर हमारे लिए समस्या खड़ी कर दी। हमने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ग्रीन पटाखों का स्टॉक खरीद लिया, लेकिन अब सीएम ने उन पर भी प्रतिबंध लगा दिया।हम प्रतिबंध का विरोध करेंगे।Delhi ban crackers

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

दिल्ली सरकार के फैसले पर कारोबारियों और दुकानदारों ने कहा कि इस कदम के कारण उन्हें ‘काफी नुकसान' होगा। कारोबारियों ने कहा कि वे उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करेंगे और इस संबंध में फैसले से राहत देने का अनुरोध करेंगे।कारोबारियों ने कहा कि आगामी दिनों में दिवाली, छठ और गुरु पर्व जैसे त्योहारों के मद्देनजर वे पहले से करोड़ों रुपये का पटाखा खरीद चुके हैं।

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us