Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Custodial Death Fatehpur : फतेहपुर पुलिस हिरासत मौत मामले में थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

Custodial Death Fatehpur : फतेहपुर पुलिस हिरासत मौत मामले में थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

फतेहपुर में पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत के मामले में मृतक की मां की तहरीर पर दो नामज़द सहित 3-4 अज्ञात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या, मारपीट, बन्धक बनाना, एससी एसटी एक्ट की गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. आरोपी पुलिसकर्मियों को एसपी ने पहले ही निलंबित कर दिया था.

Fatehpur Custodial Death News : फतेहपुर में पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत के मामले मृतक के मां की तहरीर पर अस्थाई थाना राधानगर प्रभारी सुनील सिंह, चौकी इंचार्ज विकास सिंह समेत पाँच पुलिसकर्मियों पर हत्या, एससी एसटी एक्ट सहित कई गम्भीर धाराओं में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है.

पुलिस पर आरोप है कि चार दिनों तक लॉकअप में रहकर मृतक को थर्ड डिग्री दी गई जिसके चलते रविवार सुबह उसकी मौत हो गई. प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए आईजी जोन प्रयागराज घटनास्थल पर पहुँचें, परिजनों से मुलाकात की, एसपी से पूरे मामले की जानकारी ली. इसके पहले एसपी फतेहपुर राजेश कुमार सिंह ने अस्थाई थाना प्रभारी राधानगर प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह, राधानगर चौकी इंचार्ज विकास सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया था.

क्या है मामला..

सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर मोहल्ले में किराए के घर पर रहने वाले सत्येंद्र कोरी (28) मूल रूप से कीर्ति खेड़ा थाना ललौली के रहने वाले थे. सतेंद्र मे‌डिकल रिप्रेजिंटिव ( MR ) का काम करते थे.एटीएम बदलकर रुपये निकालने के मामले में सत्येंद्र को राधानगर चौकी पुलिस ने पकड़ा था. सतेंद्र पर पहले से कोई मुकदमा नहीं था. Fatehpur Custodial Death Latest News 

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सूत्र बताते हैं कि पुलिस पिछले चार दिनों से लगातार सतेंद्र से पूछताछ कर रही थी, लेकिन जब कुछ ख़ास हासिल नहीं हुआ तो सतेंद्र को छोड़ने के एवज में परिजनों से तीन लाख रूपये की मांग की थी. रविवार सुबह सतेंद्र की हालत बिगड़ी औऱ मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आनन फानन में मनोज कुमार निवासी जम्मुपुर उमरी थाना कोतवाली फतेहपुर की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा शनिवार रात ( 8 अक्टूबर ) की तारीख़ में मृतक सतेंद्र कुमार और एक अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया. एफआईआर में दर्ज है कि सतेंद्र ने एटीएम बदलकर रुपए निकाले थे.

Read More: Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

जेई से भाई ने जताई थी अनहोनी की आशंका..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

मृतक के बड़े भाई अ‌रविंद कौशांबी जिले में सिंचाई विभाग में जेई पद पर तैनात हैं.उनके पास फतेहपुर नहर विभाग का अतिरिक्त प्रभार हैं.वह नहर कालोनी के सरकारी आवास में रहते हैं.अरविंद ने बताया कि पुलिस सत्येंद्र को गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पकड़ ले गई थी.उन्हें शनिवार को पता लगा तो वह भाई से दोपहर करीब 12 बजे मिलने पहुंचा.उससे मिलने नहीं दिया गया.दूसरी बार तीन बजे चौकी मिलने पहुंचा. Custodial Death In UP 

मोबाइल पुलिस कर्मियों ने जमा कराने के बाद मुलाकात कराई।भाई ने उसे बताया कि वह निर्दोष है.किसी एटीएम धोखाधड़ी के मामले में पकड़ना बता रहे हैं.भाई से मिलकर बाहर निकला तो एक दरोगा ने तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी.धमकी दी कि रुपये नहीं देने पर 18 मामले एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी के हैं.इन सभी में सत्येंद्र को जेल भेजा जाएगा. Total Custodial Death In UP 

करीब रात 10 बजे एक अंजान नंबर से फोन आाया.ट्रूकालर एप पर नंबर किसी मुकुल त्रिपाठी का दिख रहा था.उस नंबर से भाई ने बातचीत की.भाई बोला कि उसके साथ गलत होना महसूस हो रहा है.उसने भाई को आश्वासन दिया कि वह सुबह आएगें. सब कुछ ठीक हो जाएगा.मैं दोबारा उससे मिल पाता उसके पहले पुलिस ने सुबह करीब 10 बजे भाई के मौत की सूचना दे दी.

Tags:

Latest News

रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित
रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी ऑफ लखनऊ की नई प्रबंधसमितियों का गठन हो गया है. चारबाग स्थित रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल की...
UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

Follow Us