Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ctet Exam 2021:परीक्षा शुरू होने के दो घण्टे पहले ही लीक हो गया था पेपर 6 हिरासत में

Ctet Exam 2021:परीक्षा शुरू होने के दो घण्टे पहले ही लीक हो गया था पेपर 6 हिरासत में
Ctet 2021 paper leak news:सांकेतिक फ़ोटो

सीटेट(CTET)की परीक्षा पूरे देश में 31 जनवरी को आयोजित की गई थी।कई जिलों से परीक्षा में धांधली होने की शिकायतें आ रही है, ऐसी ही खबर यूपी के आगरा ज़िले से आई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:सीबीएसई द्वारा सीटेट(CTET) की परीक्षा 31 जनवरी को आयोजित की गई थी।अब कई जिलों से परीक्षा में धांधली किए जाने की खबरें आ रहीं हैं।पुलिस औऱ एसटीएफ़ द्वारा कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया जा चुका है।अब यूपी के आगरा ज़िले से धांधली का मामला प्रकाश में आया है।Ctet 2021 paper leak

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 31 जनवरी को आयोजित हुई सीटेट परीक्षा के दौरान आगरा ज़िले में परीक्षा शुरू होने से क़रीब 2 घण्टे पहले ही पेपर व्हाट्सएप्प ग्रुपों पर लीक हो गया।

पुलिस को पेपर लीक होने की जानकारी मिली तो हड़कम्प मच गया।पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि आगरा पुलिस ने पेपर लीक मामले में मंगलवार को 6 संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है।सभी से कड़ाई से पूछताछ जारी है।पुलिस इस पूरे रैकेट के सरगना की तलाश में जुटी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार पेपर लीक करने वाले गैंग का सरगना प्रयागराज का है।

कहा जा रहा है कि पेपर लीक करने वाला गैंग आगरा, इटावा के साथ साथ कई और जिलो में भी एक्टिव था।अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घण्टे पहले ही व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पेपर मिल गया था।पुलिस पूरे मामले की जोरदार तफ्तीश में जुटी हुई है।

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us