Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime News Fatehpur : फतेहपुर में जंगल गई नाबालिग के साथ रेप अस्पताल में भर्ती

Crime News Fatehpur : फतेहपुर में जंगल गई नाबालिग के साथ रेप अस्पताल में भर्ती
मलवां थाना क्षेत्र में रेप ( प्रतीकात्मक फोटो )

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम जंगल गई एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात हो गई. लड़की ने घर आकर आप बीती बताई. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फ़रार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Crime News Fatehpur : फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक नाबालिग लड़की हवस का शिकार हो गई. लड़की को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. 

जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के एक गाँव में जंगल गई 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक लड़के ने रेप की वारदात को अंजाम दे दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से घात लगाए बैठा हुआ था.

नाबालिग को अकेला जान उसने रेप की घटना कारित कर दी. लड़की डरी सहमी खून से लथपथ घर पहुंची तो परिजनों को जानकारी हुई. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने किसी को न बताने की धमकी दी थी. परिजन लड़की को लेकर जिला अस्पताल पहुँचें हैं. जहां उसका इलाज जारी है. 

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी फ़रार हो गया है. थाना अध्यक्ष मलवां आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us