Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:फतेहपुर-गाँवो में पहुँच रहे परदेशियों ने बढ़ाई दहशत..बेरोक टोक घूम रहे..!

कोरोना:फतेहपुर-गाँवो में पहुँच रहे परदेशियों ने बढ़ाई दहशत..बेरोक टोक घूम रहे..!
किशनपुर थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र से आया प्रवासी मजदूरों को लेकर आया डीसीएम।

देश के बेहद संक्रमित राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात दिल्ली आदि जगहों से फतेहपुर पहुँच रहे प्रवासी कामगारों ने जनपद में संक्रमण का खतरा और बढ़ा दिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:कोरोना का संक्रमण अब वृहद रूप ले चुका है।तीसरे चरण के लॉकडाउन में कुछ छूटे दी गईं।जिसका परिणाम यह हुआ कि देश भर में पिछले तीन, चार दिनों के अंदर कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेज़ी के साथ बढ़े।अब तक ग्रीन जोन की श्रेणी में रहा फतेहपुर भी कोरोना से अछूता नहीं रहा है।यहाँ शुक्रवार को दो लोगो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई।जिसके बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया।ऐसा अंदेशा है कि जांच के लिए भेजे गए कुछ और कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आ सकती है!जो ज़िले के लिए बेहद बुरी ख़बर होगी।

परदेशियों ने बढ़ाई चिंता..

शुक्रवार को ही ज़िले में 1200 प्रवासी कामगारों को लेकर गुजरात से एक ट्रेन आई।जिसमें कुछ लोग पड़ोसी जनपदो के भी थे।स्टेशन पर डीएम और एसपी पूरे प्रशासनिक अमले के साथ मौजूद रहे।सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रोडवेज बसों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।और सभी से 21 दिनों तक होम क्वारण्टाइन में रहने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में एक और व्यक्ति निकला कोरोना संक्रमित..दो पहुँची संख्या..!

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार ज़िले में ग्राम, तहसील और जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा क़रीब 375 क्वारण्टाइन सेंटर बनाए गए हैं।जिनमें कुल 5 हज़ार से ज्यादा मजदूर क्वारण्टाइन किए गए हैं।

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

आ रहे प्रवासी मजदूरों में हजारों की तादात में ऐसे मजदूर हैं।जो शासन प्रशासन की आँखों में धूल झोंककर चोरी छिपे सीधे अपने अपने गाँवो में पहुँच रहे हैं।इनमें से ज्यादातर लोगों का न तो किसी भी तरह का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है।और न ही ये क्वारण्टाइन की अवधि को पूरा कर रहे हैं।ऐसे लोग गाँवो में घूम घूमकर संक्रमण का ख़तरा बढ़ा रहे हैं।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

गाँव में सरकारी स्कूलों और पंचायत भवनों में बनाए गए क्वारण्टाइन सेंटरों में ज्यादातर परदेशी रुकने को तैयार नहीं है।कुछ रुकते भी हैं तो वह रात में अपने घरों में निकल जाते हैं।यह स्थिति कमोबेश पूरे जिले की है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us