Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur BJP Mayor Candidate Pramila Pandey : कश्मकश हुई खत्म,बीजेपी ने दोबारा प्रमिला पांडे पर जताया भरोसा

Kanpur BJP Mayor Candidate Pramila Pandey : कश्मकश हुई खत्म,बीजेपी ने दोबारा प्रमिला पांडे पर जताया भरोसा
बीजेपी ने प्रमिला पांडे को बनाया मेयर प्रत्याशी

कानपुर में देर शाम बीजेपी पार्षद पद के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई, तो वहीं कुछ देर बाद मेयर प्रत्याशी की भी तस्वीर साफ हो गई और एक बार फिर पार्टी ने प्रमिला पांडे पर दांव खेलते हुए उन्हें मेयर प्रत्याशी बनाया है.


हाईलाइट्स

  • बीजेपी ने फिर प्रमिला पांडे पर जताया भरोसा
  • बीजेपी ने मेयर प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट
  • कानपुर की पूर्व मेयर प्रमिला पांडे फिर बनी प्रत्याशी

Bjp made pramila pandey the mayor candidate from kanpur : कानपुर में बीजेपी मेयर प्रत्याशी को लेकर कशमकश खत्म हो गई है जहां कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार भारतीय जनता पार्टी संघ के एक परिवार के सदस्य को टिकट देगी, लेकिन 2017 में कानपुर से महापौर निर्वाचित हुई प्रमिला पांडे पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताया है और उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

बीजेपी ने प्रमिला पांडे पर जताया भरोसा

कानपुर में बीजेपी मेयर प्रत्याशी को लेकर कई दिनों से मंथन चल रहा था ,जहां कई कयास लगाए गए जो बेकार साबित हुए और एक बार फिर से बीजेपी ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए प्रमिला पांडे जिन्हें दूसरी बार भाजपा ने मेयर प्रत्याशी का टिकट दिया. इससे पहले भी प्रमिला पांडे कानपुर की मेयर थी और दोबारा पार्टी ने उनपर दांव खेला है.

गौरतलब है कि इससे पहले प्रमिला पांडे 2017 में कानपुर महापौर का पदभार ग्रहण किया था, हालांकि इस बार दूर-दूर तक उनके नाम की चर्चा नही हो रही थी लेकिन जब सपा और कांग्रेस ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए अपने प्रत्याशी उतारे जिसके बाद गम्भीरता से मंथन किया गया और भाजपा ने भी ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए दांव लगा दिया और आखिरकार दुबारा प्रमिला पांडे पर भरोसा जताया.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us