Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Banda Double Murder News : ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया बाँदा दो की मौत कई घायल

Banda Double Murder News : ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया बाँदा दो की मौत कई घायल
घटना स्थल पर मौजूद एसपी

यूपी के बाँदा ज़िले में शुक्रवार देर रात दबंगो ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी, वहीं गोली लगने से दो लोग घायल हो गए हैं.मामला बबेरू थाना क्षेत्र का है.

Banda Baberu Double Murder News : शुक्रवार की रात यूपी का बाँदा जिला गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. इस गोलीकांड में एक पूरा परिवार उजड़ गया.इस गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल हो गए हैं. इस डबल मर्डर से इलाक़े में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र के बेर्राव गांव के मजरे अमरहिया पुरवा में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में असलहों से लैश होकर पहुँचें हमलावरों ने हरीराम यादव के घर पर हमला बोल दिया. ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जब तक घर वाले भाग पाते शारदा यादव (40), छोटा यादव ( 50), अवधेश यादव (22), करन यादव (25) के गोलियां लग चुकी थीं. जिसमें छोटा औऱ शारदा की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि शेष दोनों का इलाज़ जिला अस्पताल में जारी है.

पारिवारिक रंजिश में चली गोली..

इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजह पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है. शुक्रवार की रात हरीराम के घर गाली गलौच करने पहुँचें हमलावरों को दरवाजे में बैठी सुधा ने मना किया तो हमलावरों ने गोलियां बरसाना शुरु कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बाँदा सहित कई थानों का पुलिस फोर्स पहुँच गया था. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है.

पुलिस अधीक्षक बबेरू ने बताया कि रामभजन यादव औऱ हरिराम यादव एक ही परिवार के हैं. विपक्षी रामभजन व उसके साथियों द्वारा शराब के नशे में फायरिंग की गई, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है, दो घायल हैं. मुख्य अभियुक्त व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है.शेष की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us