Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Accident In Uttar Pradesh : कार का दरवाजा न खुलने से सवार चार दोस्तों की दर्दनाक मौत पांचवा गम्भीर

Accident In Uttar Pradesh : कार का दरवाजा न खुलने से सवार चार दोस्तों की दर्दनाक मौत पांचवा गम्भीर
मृतक दोस्त ( फाइल फोटो ) नाले में गिरी कार

Accident In Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिसके चलते उसमें सवार 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई.पांचवा गम्भीर रुप से घायल है.मामला सैरपुर थाना क्षेत्र का है.

Accident In Uttar Pradesh : लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के नाहरपुर में रविवार को एक कार के नाले में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल ले जाया गया. खबर के मुताबिक,वाहन तेज गति से चल रहा था,वह फिसल कर नाले में गिर गया.मृतकों की पहचान संदीप यादव, निखिल शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव और राकेश यादव के रूप में हुई है.अस्पताल में भर्ती ड्राइवर का नाम सत्यम यादव है.

दरवाजा न खुलने से हुई मौत..

बताया जा रहा है कि हादसा रात क़रीब 11-12 के बीच का है.नाले में कार गिरने के बाद उसके दरवाजे ही नहीं खुले.आधी कार पानी के भीतर थी.इसी के चलते चारों की मौत हुई.रात होने के चलते हादसे के कई घण्टे बाद घटना की जानकारी हो सकी.

घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा शोक जताया है.उन्होंने हादसे की सूचना पर तुरन्त मौक़े पर आला अधिकारियों को पहुँचने के निर्देश दिए थे.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us