
Aap Mp Suspended : अब आप सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से किये गए निलंबित, सांसद Sanjay Singh का बढ़ाया गया निलंबन
On
मानसून सत्र के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है.राज्यसभा स्पीकर जगदीप धनखड़ ने नेता सदन पीयूष गोयल के अनुमोदन पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए विशेषाधिकार समिति को जांच के लिए भेजा.समिति का जबतक कोई फैसला नहीं आता है तब तक वह राज्यसभा से सस्पेंड रहेंगे.उधर दूसरे आप सांसद संजय सिंह का सस्पेंशन और बढ़ा दिया है.
हाईलाइट्स
- आप सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से किये गए निलंबित, विशेषाधिकार समिति करेगी जांच
- फर्जी हस्ताक्षर मामले,गलत व्यवहार और प्रेस वार्ता को आधार मानते हुए कार्रवाई की गई
- राघव चड्ढा ने कहा हम जवाब देंगे, उधर आप सांसद संजय सिंह का बढ़ाया निलंबन
AAP MP Raghav Chadha suspended from RajyaSabha : आप सांसद राघव चड्ढा और सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं,मानसून सत्र के शुरुआत में ही संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया था. अब आप सांसद राघव चड्ढा को नेता सदन पीयूष गोयल के अनुमोदन पर स्पीकर जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा से निलंबित कर दिया है.और इस मामले की रिपोर्ट विशेषाधिकार समिति को भेजी गई है.अब मामला समिति के हाथों में है.

राज्यसभा सभापति ने आप सांसद को किया सस्पेंड

फर्जी हस्ताक्षर का आरोप पर निलंबित हुए आप सांसद

निलंबन से हम डरने वाले नहीं सरकार के काले कारनामे करते रहेंगे उजागर

Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
