Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur : सावधान.! फतेहपुर में फिंगर रखवाकर महिला के खाते से दस हज़ार उड़ाए.

Fatehpur : सावधान.! फतेहपुर में फिंगर रखवाकर महिला के खाते से दस हज़ार उड़ाए.
Fatehpur News : सांकेतिक फ़ोटो

बैंक खातों में आधार कार्ड लिंक होने से अब फिंगर औऱ आधार नम्बर से भी पैसे निकलते हैं.लेक़िन इस चक्कर में कई बार लोग ठगी का शिकार भी हो रहे हैं.ताज़ा मामला फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है.

Fatehpur News : ठगी करने वाले हर रोज ठगी के नए नए तरीक़े निकाल रहे हैं. हम सबको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो जरा सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को ठगों के हांथों में पहुँचा देगी.ताजा मामला फतेहपुर ज़िले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है,जहां एक महिला के खाते से दस हजार रुपए ठग ने निकाल लिए.अब महिला ने एसबीआई (SBI) की शाखा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

क्या है मामला...

कल्याणपुर थाना क्षेत्र की मौहार गाँव निवासी संगीता पत्नी रज्जन ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को घर में अकेली थी.दोपहर में एक व्यक्ति बाइक से आया, राशनकार्ड बने होने के बारे में पूछा, कार्ड न बना होने की जानकारी दी, जिस पर उसने कहा कि राशनकार्ड बन रहे हैं.बनवा लो.

उसने आधार नम्बर मांगा औऱ फिंगर मशीन में मेरा अंगूठा रखवाया.इसके बाद उसने कहा कि अभी आपका फिंगर नहीं लग पा रहा है कल फिर आऊंगा. महिला ने बताया कि गुरुवार को वह एक बार फिर आया, उस दौरान मेरे पति भी थे, मैंने अपने पति से बीते दिन की पूरी बात बताई. पति को शंका हुई उन्होंने उस बाइक सवार से पूछा कि पैसे तो नहीं निकाल लिए. इतना सुनते ही वह बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

पीड़िता संगीता शुक्रवार को एसबीआई की बिंदकी रोड बैंक शाखा पहुँचीं, जब उसने अपनी पासबुक इंट्री कराई, तब 10 हज़ार रुपए निकल जाने की जानकारी हुई. 

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us