Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kumbh 2019:मौनी अमावस्या पर तीन करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद.. सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम।

Kumbh 2019:मौनी अमावस्या पर तीन करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद.. सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम।
फोटो साभार गूगल

सोमवार को मौनी अमावस्या है जिसको लेकर प्रयागराज कुम्भ में पड़ने वाले दूसरे शाही स्नान के मद्देनजर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

प्रयागराज: माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है इस दिन गंगा स्नान का हिन्दू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है खासकर इस बार प्रयागराज कुम्भ में गंगा यमुना के संगम में स्नान करने की पूरे देश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज पहुंच रही है।सोमवार को मौनी अमावस्या पर कुम्भ का दूसरा शाही स्नान है।इस दिन प्रयागराज कुम्भ में करीब तीन करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामात किए गए हैं।

मौनी अमावस्या शाही स्नान को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को 10 जोन और 25 सेक्टरों में बांट दिया गया है, जिसकी निगरानी एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के अधिकारी द्वारा की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि शाही स्नान के लिए 40 पुलिस थाने और 58 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। 15 जनवरी से शुरू हुए कुंभ में मौनी अमावस्या पर दूसरा शाही स्नान होगा।

गृह विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस दिन के लिए 43 दमकल स्टेशन, 15 उपदमकल स्टेशन, आग संबंधी घटनाओं पर निगरानी के लिए 40 पहरे की मीनार और 96 नियंत्रण पहरे की मीनार स्थापित की गई हैं। अधिकारी ने कहा कि पूरा इलाका 440 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है। करीबी समन्वय और शीघ्र संचार के लिए एक इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) और 12 वायरलेस ग्रिड भी स्थापित किए गए हैं।

इंतजामों की देखरेख में जुटे एक आला अधिकारी ने कहा कि दो महीने तक चलने वाले इस कुम्भ में विशेषकर शाही स्नान के दिनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 22 पंटून पुल और 40 घाट तैयार किए गए हैं।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

प्रयागराज में मौनी अमावस्या शाही स्नान को श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला रविवार सुबह से ही शुरू हो चुका है औऱ रविवार रात तक करीब 1.5 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us