Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Twitter Blue Tick : भारत की कई दिग्गज हस्तियों समेत सीएम योगी और भाजपा का हटा ब्लू टिक, अखिलेश का बरकरार

Twitter Blue Tick : भारत की कई दिग्गज हस्तियों समेत सीएम योगी और भाजपा का हटा ब्लू टिक, अखिलेश का बरकरार
ट्विटर ने भारत में वेरिफाइड एकाउंट से हटाया ब्लू टिक

ट्विटर ने भारत की कई दिग्गज हस्तियों के वेरिफाइड एकाउंड से अपना ब्लू टिक हटा लिया है इसमें अमिताभ बच्चन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्व सीएम मायावती समेत क्रिकेट जगह और सिने जगत की महूर हस्तियां शामिल हैं


हाईलाइट्स

  • ट्विटर ने भारत के कई दिग्गजों के एकाउंट से हटाया वेरिफाइड ब्लू टिक
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राहुल गांधी पूर्व सीएम मायावती के वेरिफाइड एकाउंट से हटा ब्लू टिक
  • ट्विटर की ब्लू टिक सर्विस के लिए अब देने होने पैसे अब तीन प्रकार से वेरिफाइड होगा ट्विटर

Twitter Removing Blue Tick In India : माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने लेगेसी (Legacy) वेरिफाइड एकाउंट से अपना ब्लू टिक हटा लिया है इसके तहत जिन लोगों ने ट्वीटर की पैड सर्विस नहीं ली है उनको ब्लू टिक नहीं मिलेगा. दरअसल ट्विटर को खरीदने के बाद इसके मालिक एलॉन मस्क ने ट्विटर को लेकर कई बदलाव किए थे उन्होंने 12 अप्रैल को ही ऐलान किया था कि जो लोग ट्विटर की पैड सर्विस नहीं लेंगे उनके एकाउंट से 20 अप्रैल को ब्लू टिक हटा दिया जाएगा.

ट्विटर ने किन हस्तियों के वेरिफाइड एकाउंट से हटाया ब्लू टिक (Twitter Blue Tick)

ट्विटर ने सिने जगत के स्टार अमिताभ बच्चन,सलमान खान,शाहरुख खान,अक्षय कुमार से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ,राहुल गांधी,पूर्व सीएम मायावती क्रिकेट जगत के विराट कोहली,महेंद्र सिंह धोनी सहित कई मशहूर हस्तियों के वेरिफाइड एकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं हालाकि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के वेरिफाइड एकाउंट से अभी तक ब्लू टिक नहीं हटा है माना जा रहा है कि जिन लोगों के एकाउंट से ये सर्विस नहीं हटी है उन्होंने ट्विटर की पैड सर्विस ले ली है

कैसे मिलेगी ट्विटर की ब्लू टिक सर्विस क्या हुआ बदलाव (Twitter Blue Tick Service)

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

ट्विटर द्वारा अब वेरिफाइड एकाउंट पर अब तीन प्रकार के टिक दे रही है सरकार के संबंधित खातों को ग्रे टिक,कंपनियों के खातों को गोल्डन टिक और अन्य एकाउंट को ब्लू टिक दे रही है. एलॉन मस्क के मुताबिक ट्विटर लगातार घाटे में जा रही थी जिसकी वजह से कंपनी ने ये बदलाव किए हैं अब इसकी सुविधा पाने के लिए ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेना होगा इसके तहत भारत में डेस्कटॉप वर्जन में ब्लू टिक के लिए 650 रुपए और मोबाइल के लिए 900 रुपए मासिक देना पड़ेगा. डेस्कटॉप और मोबाइल के लिए अलग अलग चार्ज देना पड़ेगा यदि आप इसका वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो इसमें आपको छूट दी जाएगी

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों...
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम

Follow Us