Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Teacher Agniveer Requirements:अग्निवीर के तर्ज पर होगी शिक्षकों की भर्ती!जाने Teacher Veer योजना का असली सच

Teacher Agniveer Requirements:अग्निवीर के तर्ज पर होगी शिक्षकों की भर्ती!जाने Teacher Veer योजना का असली सच
Teachar Agniveer Requirements: सांकेतिक फ़ोटो

भारतीय सेनाओं में चार साल के लिए हो रही अग्निवीर भर्ती के बाद कई सरकारी सेक्टरों में इसी तर्ज पर भर्ती के कयास लगाए जा रहें हैं. बैंकों में इसी तर्ज पर भर्ती करने की तैयारी है.जिसके बाद अब शिक्षा विभाग में भी इसी तरह की योजना से भर्ती किए जाने की चर्चाएं लोगों के बीच आम हो गईं.इससे सम्बंधित एक अखबार की कटिंग भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई आइए जानते हैं. (Shikshakveer Bharti Latest News Teacherveer Recruitment Fact Check)

Teacher Veer Bharti:भारतीय सेनाओं में केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए सैनिकों की भर्ती हो रही है. इन सैनिकों को अग्निवीर (Agniveer) का नाम दिया गया है. सेना में ऐसी योजना लागू होने के बाद लोग कयास लगाए रहें हैं कि सरकार जल्द ही अन्य कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों में इसी तर्ज पर भर्ती करने की तैयारी कर रही है.

बैंकों में इसी तर्ज पर बैंकवीर भर्ती योजना (Bankveer Bharti Yojana) की तैयारी चल रही है.जिसके बाद अब शिक्षकों की भर्ती (agniveer teacher news) को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है. कहा जा रहा है कि सरकार अब अग्निवीर की तर्ज पर शिक्षकवीर भर्ती (Teacher Agniveer) करेगी जिनको पांच या दस सालों तक सेवा लेने के बाद रिटायर कर दिया जाएगा. शिक्षकवीर भर्ती (Shikshak Veer bharti) से जुड़ी एक अखबार की कटिंग भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.

क्या है वायरल अखबार की कटिंग में..

जो अखबार की कटिंग शेयर की जा रही है, उसकी हेडलाइन है, ‘शिक्षक भर्ती नई नियमावली राष्ट्रपति की मंजूरी’. इसके बाद नीचे कई सब हेडलाइंस हैं, जिनमें लिखा है-'B.Ed वालों के लिए बड़ी खुशखबरी अग्निवीर की तर्ज पर भर्ती’, ‘1 सितंबर से नया नियम 10 साल होगी शिक्षक नौकरी’ और ‘4 गुना शिक्षक लिए जाएंगे’.साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर लगी हुई है.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

क्या है सच..(Teacher Agniveer Scheme)

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

वायरल अखबार कटिंग का जब सच जानने का प्रयास किया गया तो पता चला कि पिछले साल की एक पुरानी खबर को एडिट करके उसमें मनगढ़ंत ‘शिक्षक वीर’ योजना (Shikshak Veer Yojana) से संबंधित हेडलाइन और सबहेड लगा दिए गए हैं. शिक्षा विभाग (shikshak bharti nayi niyamawali) से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कोई योजना अभी नहीं आई है. अखबार की कटिंग पूरी तरह से फ़र्जी औऱ मनगढ़ंत हैं. फिलहाल सरकार शिक्षकवीर जैसी कोई भर्ती (Teacher Veer Requirement) करने नहीं जा रही है. 

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us