Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

SSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का ख़्वाब देखने वालों के लिए अच्छी खबर ! 2 हज़ार से ज्यादा पदों पर एसएससी ने निकाली भर्ती, क्या है योग्यता और आवेदन प्रक्रिया?

SSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का ख़्वाब देखने वालों के लिए अच्छी खबर ! 2 हज़ार से ज्यादा पदों पर एसएससी ने निकाली भर्ती, क्या है योग्यता और आवेदन प्रक्रिया?
कर्मचारी चयन आयोग भर्ती, image credit original source

Sarkari Naukri

सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. एसएससी (Ssc) ने 2000 से ज्यादा विभिन्न पदों पर भर्तियां (Vacancies) निकाली है. इसके लिए सिलेक्शन पोस्ट फेज 12 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन (Applicant) की प्रक्रिया भी 26 फरवरी से शुरू हो चुकी है. 18 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा. इन पदों का चयन परीक्षा के जरिए किया जाएगा.

एसएससी ने निकाली विभिन्न पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी में भविष्य बनाने की सोच रहे तो आप एसएससी (Ssc) की ओर रुख कर सकते हैं. कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 12 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू हो चुकी है जो 18 मार्च तक रहेगी. आवेदन के लिए आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इसके साथ ही 22 मार्च से 24 मार्च तक आप अपने आवेदन फार्म में संशोधन भी कर सकते हैं. इन पदों के कुल 2049 पदों पर भर्ती निकली है. जो पद है वह प्रोग्राम असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, प्रयोगशाला सहायक, स्टाफ का ड्राइवर समेत विभिन्न पद है. इस परीक्षा का आयोजन 6 से 8 मई के बीच आयोजित किया जा सकता है.

ssc_recruitment_vacancies_posts
एसएससी ने निकाली भर्तियां, image credit original source

योग्यता और आयुसीमा

इस परीक्षा के लिए योग्यता की बात की जाए तो कुछ पदों के लिए दसवीं पास और कुछ पदों के लिए 12वीं पास होना और इसके साथ ही कुछ के लिए ग्रेजुएशन भी मांगा गया है. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 25 से 42 वर्ष है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा. इसे ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं. इसके अलावा महिलाओं, एससी-एसटी, दिव्यांग वर्ग को भुगतान शुल्क में छूट मिलेगी.

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाए. फिर इसके होम पेज पर एक रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करते हुए अपनी डिटेल भर दें और फिर रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद आवेदन फॉर्म भर और उसके बाद फीस जमा कर इसे सबमिट कर दें. चयन का प्रोसेस यह है कि इसका चयन सीबीटी परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा. आयोग ने परीक्षा की जो संभावित तिथि है उसे भी जारी कर दिया है और इसका एडमिट कार्ड व एग्जाम समय की बाद में जानकारी दी जाएगी.

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us