Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Karnatka News: पिछले चार साल से घर में कैद रहा परिवार ! जब देखा तो मिले कंकाल, फोरेंसिक टीम भी हैरान

Karnatka News: पिछले चार साल से घर में कैद रहा परिवार ! जब देखा तो मिले कंकाल, फोरेंसिक टीम भी हैरान
कर्नाटक में बंद घर में मिले मानव कंकाल, फोटो साभार सोशल मीडिया

कर्नाटक (Karnataka) के चित्रदुर्ग (Chitradurga) से एक सनसनीखेज मामला (Sensational Case) सामने आया है. जहां एक मकान (House) के अंदर एक ही परिवार के पांच लोगों के कंकाल (Skeletons) मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक यह परिवार बीते 4 सालों से किसी के भी संपर्क में नहीं था. फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है.

बन्द पड़े मकान में मिले 5 कंकाल

कर्नाटक (Karnataka) के चित्रदुर्ग (Chitradurga) में हुई इस सनसनीख़ेज़ घटना के बाद इलाके लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं. इसलिए इस मामले पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. जानकारी के मुताबिक इस परिवार के पांच लोगों के कंकाल बरामद हुए हैं. वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे थे. इन सभी को एक साथ अंतिम बार जुलाई 2019 में देखा गया था. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे की तलाशी (Search) ली तो फर्श पर दो व बिस्तर पर दो कंकाल (Skeletons) पड़े हुए थे. जबकि एक कंकाल दूसरे कमरे में मिला.

घटना की सूचना पर पहुँची फोरेंसिक टीम

वही इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम (Forensic Team) को भी बुला लिया. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए है. साथ ही लेबोरेटरी टीम और सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स को भी बुलाकर इस केस के विषय में जानकारी दी गई है. सुरक्षा के लहजे से फॉरेंसिक टीम के द्वारा घर के आसपास के एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

रिश्तदारों से मिली अहम जानकारी

वहीं जब पुलिस ने मृतक परिवार के रिश्तेदारों से जानकारी जुटाई तो यह ज्ञात हुआ कि, बीते कई समय से यह परिवार एकांत में रहकर ही अपना जीवन यापन कर रहा था. लेकिन पता नहीं फिर क्यों अचानक इस परिवार ने सभी लोगों से बातचीत करनी बंद कर दी. ऐसे में यह जानकारी मिली थी कि यह परिवार कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहा था. लोगों के संपर्क में न होने की वजह से किसी के पास भी इस परिवार के विषय में कोई जानकारी नहीं है.

आज से करीब 2 महीने पहले कुछ लोगों ने देखा कि, उस जर्जर घर का मेन गेट (Gate) व खिड़की (Window) टूटी हुई थी. बावजूद इसके किसी ने भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया. लेकिन जब पुलिस ने अंदर का नजारा देखा तो एक बार के लिए ऐसा लगा कि, किसी ने अंदर घुसकर तोड़फोड़ की है.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

इन सदस्यों के हो सकते हैं, फारेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

घर के अंदर रह रहे परिवार की जानकारी जब उनके रिश्तेदारों से की गई. तो उनके मुताबिक 5 मिले कंकालों में से एक कंकाल 80 साल के बुजुर्ग दंपत्ति और उनके बड़े बेटे और बेटी व पोते का हो सकता है. हालांकि इस बात की पुष्टि अभी फॉरेंसिक और पुलिस की टीम की ओर से नहीं की गई है. फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us