Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sanjay Singh Arrested: आबकारी घोटाले मामले में आप सांसद संजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई! ईडी ने किया गिरफ्तार

Sanjay Singh Arrested: आबकारी घोटाले मामले में आप सांसद संजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई! ईडी ने किया गिरफ्तार
आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, फोटो साभार सोशल मीडिया

AAP Sanjay Singh Arrested: शराब घोटाले मामले में आप सांसद संजय सिंह के घर सुबह से ईडी छापेमारी कर रही थी, जहां देर शाम ईडी ने इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, संजय सिंह की गिरफ्तारी की सूचना पर आप कार्यकर्ता ईडी अधिकारियों की गाड़ी के आगे लेट गए और प्रदर्शन करने लगे. इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जेल में पहले से ही बंद हैं. फिलहाल इस मामले में कई राजनितिक सियासत गर्माने लगी है.


हाईलाइट्स

  • शराब घोटाले मामले में आप सांसद संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी
  • देर शाम ईडी ने सांसद को किया गिरफ्तार, सैकड़ो कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में है बंद

ED arrests AAP MP Sanjay Singh : आमआदमी पार्टी सांसद संजय सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं, शराब घोटाले मामले में ईडी ने उनके घर पर रेड की तो हड़कम्प मच गया, और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, शराब केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम भी जेल में बंद हैं, अब संजय सिंह पर यह गाज गिरी है, आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. ऐसे में विपक्ष गठबन्धन की ओर से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं.

शराब घोटाले मामले में आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में बुधवार को ईडी में आप सांसद संजय सिंह के घर रेड की, कई घण्टों तक चली इस रेड के बाद आखिरकार सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, उनकी गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही आप कार्यकर्ताओं को लगी तो सैकड़ो की संख्या में पहुंच गए, और ईडी की गाड़ियों के सामने लेटकर प्रदर्शन करने लगे. फिलहाल संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

आबकारी नीति मनी लांड्रिंग मामले में कार्रवाई

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

आबकारी घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में पहले से ही बंद हैं, अब संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है, दरअसल इन पर आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया, जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी. वही इस मामले में आप ने सभी आरोपों का खंडन किया था.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

ये लगे हैं आरोप

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

गौरतलब है कि आप सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति को लागू किया था, इस नीति के तहत शराब बेचने का काम निजी कंपनियों को दिया गया था, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया को इस मामले में ईडी ने 9 मार्च, 2023 में गिरफ्तार किया था. सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा ने बयान में कहा है कि संजय सिंह के कहने पर उसने दिल्ली के रेस्टोरेंट और बार मालिकों से 82 लाख रुपये लेकर उसे चेक के रूप में पार्टी फंड के बहाने से मनीष सिसोदिया को दिया था, क्योंकि इन पैसे का इस्तेमाल कहीं न कहीं विधानसभा चुनावों में किया जाना था. वहीं आप ने इन आरोपो का खंडन किया था.

चुनाव तक कई विपक्षी नेता को करेंगे गिरफ्तार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, आप सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है, ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है, चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे,  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस किसी भी अनियमितता का समर्थन नहीं करती है, जो शराब घोटाले में दोषी हैं उनके ख़िलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन एजेंसी का दुरुपयोग भी नहीं होना चाहिए.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us