Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजीव त्यागी:पत्नी ने संबित पात्रा को कहा हत्यारा..ये थे राजीव त्यागी के अंतिम शब्द..!

राजीव त्यागी:पत्नी ने संबित पात्रा को कहा हत्यारा..ये थे राजीव त्यागी के अंतिम शब्द..!
फ़ोटो साभार गूगल।

टीवी डिबेट के दौरान हार्ट अटैक पड़ने से अस्पताल ले जाते वक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत हो गई थी.उनकी मौत के बाद से भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा निशाने पर हैं..अब राजीव की पत्नी ने पात्रा पर गम्भीर आरोप लगाएं हैं..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

लखनऊ:कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत के मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा लगातार निशाने पर हैं।सोशल मीडिया पर पात्रा के गिरफ्तारी की माँग की जा रही है।बड़ी संख्या में लोग हर रोज प्राइम टाइम पर आने वाली भड़काऊ और उत्तेजक टीवी डिबेट्स को बन्द करने की माँग कर रहें हैं।इस मामले में दिवंगत राजीव त्यागी की पत्नी का एक वीडियो भी सामने आया है।जिसमें वह सीधे तौर पति के मौत के लिए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को जिम्मेदार मान रहीं हैं।उन्होंने पात्रा को हत्यारा कहा है!

ये भी पढ़ें-राजीव त्यागी की मौत का जिम्मेदार कौन..?भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के गिरफ्तारी की माँग..!

वीडियो में राजीव त्यागी की पत्नी ने कहा, 'तीन-चार बार संबित पात्रा ने मेरे पति को जयचंद-जयचंद बोला लेकिन मुझे लगा कि वह इतने मजबूत हैं कि यह भी झेल लेंगे। मैं हमेशा अपने सारे काम छोड़कर उनकी डिबेट्स देखती थी क्योंकि मैं ही सबसे पहले बताती थी कि कहां पर क्या सही है और क्या गलत है। पानी भी उन्होंने दो-तीन बार पिया लेकिन यह तो सामान्य ही है और पानी तो पीते ही रहते थे।'

घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'वैसे में थोड़ी देर से आती हूं कमरे में लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि मैं एकदम पहुंच गई, देखा तो पैंट का बटन खुला हुआ था और वह सोफे पर गिर गए थे। चेहरा थोड़ा-थोड़ा सफेद पड़ना शुरू हो गया था, उन्होंने कहा कि मेरा बीपी गड़बड़ हो रहा है। मैंने तुरंत बीपी चेक किया और डॉक्टर को बुलाया।'

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

ये भी पढ़ें-कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन..!

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

संबित पात्रा को ही दोषी मानते हुए राजीव की पत्नी ने कहा, 'अब हमारा जो नुकसान होना था, वह तो हो गया और हमें कुछ नहीं चाहिए। मेरे पति के लास्ट शब्द कुछ ऐसे थे। उन्होंने पहले एक गाली दी थी फिर कहा कि इन लोगों ने मुझे मार दिया। संबित पात्रा ने मेरे पति को कहा था कि इन्हें अभी आग लगाने जाना होगा। मुझे संबित पात्रा से बात करनी है, वही हत्यारा है क्योंकि मेरे पति ने आखिर में बोला था कि इन लोगों ने मुझे मार दिया।'

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

जो विडियो वायरल है, उसमें बीजेपी प्रवक्‍ता संबित पात्रा कहते नजर आ रहे हैं, 'हमारे घर के जयचंदों ने हमारे घर को लूटा है। अरे नाम लेने में शर्म कर रहे हैं। वो घर जला रहे हैं और यहां जयचंद नाम तक नहीं ले पा रहे हैं। अरे, टीका लगाने से कोई सच्‍चा हिंदू नहीं बन जाता है। टीका लगाना है तो दिल में लगा और कहो कि किसने घर जलाया है।' राजीव त्‍यागी बीच में कहते हैं कि 'मैं जवाब देना चाहता हूं।' एक और विडियो वायरल है जिसमें डॉक्‍टर कह रहे हैं कि त्यागी को टीवी डिबेट के दौरान ही दिल का दौरा पड़ गया था।

ये भी पढ़ें-पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत नाज़ुक..कोरोना से हैं संक्रमित..!

आपको बता दें कि बीते दिन एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल के प्राइम टाइम डिबेट शो में बंगलौर हिंसा पर चर्चा चल रही थी।इसी शो में कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए प्रवक्ता राजीव त्यागी अपने घर से लाइव जुड़े हुए थे।शो में कुछ और लोग भी हिस्सा ले रहे थे।इसी बहस के दौरान संबित पात्रा ने राजीव त्यागी को लेकर उपरोक्त अमर्यादित टिप्पणी कीं थीं।फिर शो खत्म होते होते उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था और फिर अस्पताल ले जाते वक्त ही उनकी मौत हो गई थी।

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us