Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ram Mandir Pran Pratishtha Holiday: प्राण-प्रतिष्ठा के दिन देश भर में आधे दिन की सरकारी छुट्टी का एलान

Ram Mandir Pran Pratishtha Holiday: प्राण-प्रतिष्ठा के दिन देश भर में आधे दिन की सरकारी छुट्टी का एलान
देश भर में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी, फोटो साभार सोशल मीडिया

Ram Mandir Holiday Of India

22 जनवरी को होने वाले राम लला (Ram Lala) की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम (Pran Pratishtha) को लेकर समस्त देशवासियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. सभी इस कार्यक्रम को देखना चाहते हैं. जिसको लेकर केंद्र सरकार ने पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी (Halfday) का एलान कर दिया है. जबकि कुछ राज्यों ने पूरे दिन की छुट्टी का एलान किया है.

देशभर में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी

अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी का समस्त देशवासियों को बेसब्री से इंतजार हैं. हो भी क्यों न क्योंकि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (Pran Pratishtha) जो है. हर कोई इस दिन का साक्षी बनना चाहता है. अब सब लोग तो वहां पहुंच नहीं सकते, लेकिन रामभक्तों का मन और दिल तो केवल राममय हो चुका है. ऐसे में रामभक्तों (Ram Devotees) व लोगों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी (Half Day) का एलान किया है. इस दिन केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे. यानी दोपहर ढाई बजे तक हाफ डे रहेगा. जिसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है. जिससे सभी उस दिन के साक्षी बने और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकें. 

22 जनवरी को सभी इस दिन का बनना चाहते हैं साक्षी

इस दिन धार्मिक आयोजन भी देश भर में होंगे. हर कोई इस दिन दीवाली (Diwali) मनाएगा. घरो में श्रीराम ज्योति दीये (Lighting Lamps) जलाएगा. स्कूल-कालेज बंद (School Closed) रहेंगे. 6 राज्यों में पूरे दिन की सरकारी छुट्टी का एलान किया गया है. उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के अनुसार 22 जनवरी को समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

शराब व मीट की दुकानें बंद रहेंगी. मध्यप्रदेश में भी सरकारी छुट्टी का एलान किया गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 जनवरी को ड्राई डे की घोषणा की है. शराब व भांग की दुकानें बंद रहेंगी. गोवा में भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन सरकारी कर्मचारियों के लिए भी अवकाश रहेगा. छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भी सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

नई अयोध्या हुई राममय गाए जा रहे मंगल गीत

22 जनवरी को लेकर देश ही नहीं विदेशों में भी अप्रवासी भारतीय इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मॉरीशस में हिंदू कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टियां दी है. अयोध्या में सभी वीवीआइपी का तांता लगा रहेगा. पूरी नगरी में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गली-मोहल्लों में मंगल गीत गाये जा रहे हैं. कड़ी सुरक्षा के घेरे में अयोध्या को ले लिया गया है. सभी घरों में दीप जलाने के लिए तैयार है. राम लला का स्वागत के लिए तैयार हैं.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us