Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pnb Bank Recruitment 2024: खुशखबरी ! स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर पीएनबी बैंक में निकली भर्ती, जानिए क्या है आवेदन की प्रकिया और कितने पदों पर भर्ती

Pnb Bank Recruitment 2024: खुशखबरी ! स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर पीएनबी बैंक  में निकली भर्ती, जानिए क्या है आवेदन की प्रकिया और कितने पदों पर भर्ती
पीएनबी बैंक भर्ती 2024, Image Credit Original Source

सरकारी नौकरी

बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है. पंजाब नेशनल बैंक ने विशेषज्ञ अधिकारी (Specialist Officer) के 1025 पदों पर भर्ती निकाली है. इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एमबीए की डिग्री अनिवार्य (Compulsory Of Mba Degree) है. आवेदन की प्रक्रिया (Applications Process) 7 फरवरी यानी आज से शुरू हो गयी है. इच्छुक व योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.

पीएनबी बैंक में इन पदों पर भर्ती

सरकारी बैंक में यदि नौकरी करनी है तो यह खबर आपके लिए है, पीएनबी यानी पँजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने विशेषज्ञ अधिकारी (Specialist Officer) के पदों पर भर्तियां (Vacancies) निकाली हैं. जानिए इस भर्ती के लिए कैसे और कबसे आवेदन (Application) किया जा सकेगा और किस तरह से उम्मीदवारों की योग्यता होनी चाहिए क्या चीज़ अनिवार्य है इन सब बातों को नीचे आपको बताएंगे.

pnb_bank_recruitment_2024_news
पीएनबी बैंक भर्ती, Image Credit Original Source

1025 पदों पर निकली भर्ती जानिए कौन से हैं पद

पीएनबी बैंक ने विशेषज्ञ अधिकारी (Specialist Officer) के 1025 पदों पर भर्तियां (Vacancies) निकाली हैं. इसमें जिन पदों पर यह आवेदन किया जाएगा उनमें ऋण अधिकारी के 1,000 पद, फॉरेक्स प्रबंधक के 15, साइबर सुरक्षा प्रबंधक के 5 और साइबर सुरक्षा वरिष्ठ प्रबंधक के 5 पद शामिल हैं. जबकि कुल 413 पद अनारक्षित हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 155, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 80 पद आरक्षित हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 276 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 101 पद आरक्षित हैं.

योग्यता एमबीए व बीई-बीटेक होनी चाहिए

वहीं इसमें ऋण अधिकारी पद के लिए सीए, सीएमए या 60 प्रतिशत अंकों के साथ वित्त में विशेषज्ञता के साथ एमबीए डिग्री होना आवश्यक है. फॉरेक्स प्रबंधक पद के लिए वित्त/अंतरराष्ट्रीय व्यापार में विशेषज्ञता के साथ एमबीए डिग्री होना अनिवार्य है. इसी तरह साइबर सुरक्षा प्रबंधक पद के लिए कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में BE/BTech कर चुके युवा ही आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे होगा चयन

बात की जाए उम्मीदवारों के चयन की तो इनका चयन लिखित परीक्षा (Written Exam) और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा. ऑनलाइन मोड पर लिखित परीक्षा आयोजित होगी, इसके 2 भाग होंगे. पहले भाग में रीजनिंग, अंग्रेजी, गणित और दूसरे भाग में व्यावसायिक ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा. जिसके बाद इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, इसके लिए 50 अंक आवंटित हैं. फिर दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन वाली सूची जारी की जाएगी.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

कैसे करें आवेदन

आवेदन 7 फरवरी यानी आज से शुरू हो चुके हैं. जबकि रजिस्ट्रेशन की लास्ट तारीख 25 फरवरी है. आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होम पेज पर दिए रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें. अब आधिकारिक अधिसूचना खोलें और सभी निर्देश समझे. आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होम पेज पर दिए रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें, अब आधिकारिक अधिसूचना खोलें और सभी निर्देशों को पढ़ें.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

फिर आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी के साथ दर्ज कर दें. फिर शैक्षिक अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), हस्ताक्षर और फोटो की स्कैन प्रति वाले दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन के लिए एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों को केवल 59 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणियों के लिए शुल्क 1,180 रुपये है.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us