Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेना IAS अधिकारी को पड़ा महंगा..चुनाव आयोग ने किया निलंबित.!

राजनीति:पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेना IAS अधिकारी को पड़ा महंगा..चुनाव आयोग ने किया निलंबित.!
फाइल फोटो

एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की कथित रूप से तलाशी लेने के मामले में एक आईएएस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है..पढ़े पूरे मामले पर युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

ओडिशा: सुरक्षा के मद्देनजर की जाने वाली चेकिंग एक आईएएस अधिकारी को महंगी पड़ गई। घटना के एक दिन बाद चुनाव आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चेकिंग करने वाले अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

मामला ओडिसा के संबलपुर का है जहाँ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।इसी बीच जब प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर संबलपुर में उतरा तो ओडिसा के जनरल पर्यवेक्षक मोहम्मद मोहसिन ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली।

जनरल पर्यवेक्षक मोहम्मद मोहसिन के द्वारा तलाशी की रिपोर्ट जब स्थानीय जिलाधिकारी और पुलिस महानिदेशक ने चुनाव आयोग को भेजी तो आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तलाशी लेने वाले 1996 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन को घटना के अगले दिन बुधवार को निलंबित कर दिया है।

एक मीडिया वेबसाइट में छपी ख़बर के अनुसार इस मामले में निलंबित हुए अधिकारी ने एसपीजी सुरक्षा से जुड़े हुए चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन नहीं किया था।आपको बता दें कि एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों को ऐसी जांचों से छूट प्राप्त होती है।जिसका पालन संबलपुर में ओडिशा के पर्यवेक्षक ने नहीं किया था।जिसके चलते चुनाव आयोग ने उनपर निलंबन की कार्रवाई की है।

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us