Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Largest Lift In Mumbai: दिखने में 5 स्टार होटल-गजब की डिजाइन ! एकबार में 200 लोगों को ले जाने की क्षमता

Largest Lift In Mumbai: दिखने में 5 स्टार होटल-गजब की डिजाइन ! एकबार में 200 लोगों को ले जाने की क्षमता
मुम्बई में सबसे बड़ी लिफ्ट, image credit original source

मुंबई (Mumbai) स्थित जियो वर्ल्ड केंद्र (Jio World Centre) में एक लिफ्ट (Lift) लगाई गई है जिसकी चर्चा देश भर में हो रही है. दरअसल ऐसा बताया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट (World Biggest Lift) है. इतनी बड़ी है कि इसमें एक साथ 200 लोग ऊपर नीचे आ-जा सकते हैं जो अपने आप में एक कीर्तिमान है.

मुम्बई में दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट

वैसे आप सभी ने कभी ना कभी लिफ्ट (Lift) का प्रयोग जरूर किया होगा कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिनके घर से लेकर ऑफिस तक लिफ्ट लगी होती है, दिन में कई बार इन लिफ्टों का प्रयोग किया जाता है अब तो आलम यह है कि रेलवे स्टेशन (Railway Station), एयरपोर्ट (Airports), कार्यालयों (Offices) और शॉपिंग मॉल (Mall) में भी लिफ्ट का प्रयोग किया जाता है.

लेकिन लिफ्ट में एक चीज कॉमन यह होती है कि एक बार में केवल 15 से 20 लोग ही लिफ्ट का प्रयोग कर सकते हैं. मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर (Jio World Center) में इतनी बड़ी लिफ्ट लगाई गई है कि जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है दरअसल इस लिफ्ट में एक साथ 200 लोग ऊपर-नीचे आ जा सकते हैं करीब 17 टन वजनी इस लिफ्ट को दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट माना जा रहा है.

लिफ्ट है या महल

वही इस लिफ्ट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया (Social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें डेमो के तौर पर दिखाया गया है कि यह लिफ्ट कितनी बड़ी है एक बार के लिए तो इस लिफ्ट का नजारा देखकर सभी के होश उड़ जाएंगे क्योंकि दूर से देखने से ऐसा लगता है कि मानो कोई फ्लोर ही ऊपर नीचे हो रहा हो. इंटीरियर ऐसा कि जैसे कोई फाइव स्टार होटल का रूम हो यही नहीं लिफ्ट के अंदर-खड़े होने के साथ-साथ बैठने की भी व्यवस्था की गई है जिसके लिए अंदर सोफे भी पड़े हुए हैं इसके साथ ही इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसके फ्लोर पर मार्बल भी लगाया गया है जो देखने में काफी सुंदर लग रहा है.

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

हर तरफ हो रही प्रशंसा

इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे है ऐसे में यूजर्स लिफ्ट बनाने वाले की काफी प्रशंसा कर रहे हैं कई लोगों ने तो ऐसा भी लिखा है कि पहली बार देखकर आप चौंक जाएंगे कि यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि किसी दूसरे देश का है क्योंकि ऐसी लिफ्ट केवल दुनिया के बाकी देशों में देखी जाती है यह लिफ्ट मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में लगी हुई है जो बेहतरीन इंजीनियरिंग का उदाहरण है. हर तरफ इस विशाल लिफ्ट की चर्चा है.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us