Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

किसानों के समर्थन में कांग्रेस सड़क पर उतरी.प्रियंका गाँधी गिरफ्तार.राहुल राष्ट्रपति से मिले.!

किसानों के समर्थन में कांग्रेस सड़क पर उतरी.प्रियंका गाँधी गिरफ्तार.राहुल राष्ट्रपति से मिले.!
राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपते राहुल गांधी।

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कांग्रेस का हल्ला बोल जारी है, प्रियंका गाँधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

नई दिल्ली:कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला जा रहा था।इस मार्च में प्रियंका गाँधी भी शामिल हुईं थीं।लेक़िन दिल्ली पुलिस ने मार्च की अनुमति न होने का हवाला देते हुए प्रियंका गाँधी समेत कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।हालांकि राहुल गाँधी, गुलाब नबी आज़ाद औऱ अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने की अनुमति दी गई।

राहुल गाँधी के नेतृत्व में तीनों नेताओं ने राष्ट्रपति से मिलकर कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की।साथ ही राष्ट्रपति को क़ानून के विरोध में दो करोड़ लोगों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन भी सौंपा।

उधर हिरासत में लिए गए प्रियंका गाँधी समेत सभी कांग्रेसी नेताओं को पुलिस मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन लेकर गई।जहाँ से कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

प्रियंका गाँधी ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार अभिमानी है।किसानों का सम्मान करने की जरूरत है।यह सरकार किसानों को देश द्रोही कहती है।यह बहुत ही गलत बात है।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us